लखनऊ: आईटी व पर्यटन सेक्टर से बढ़ेगी प्रदेश में अर्थव्यवस्था की रफ्तार, कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम ने दिया सुझाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार । प्रदेश में आईटी, पर्यटन, एमएसएमई, कृषि, शिक्षा, खाद्य प्रसंस्करण जैसे विभिन्न सेक्टरों में विशेष ध्यान केंद्रित कर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को रफ्तार दी जा सकती है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर बनाने के लक्ष्य को लेकर मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र व वरिष्ठ प्रशासनिक अफसरों के साथ शनिवार को …

लखनऊ, अमृत विचार । प्रदेश में आईटी, पर्यटन, एमएसएमई, कृषि, शिक्षा, खाद्य प्रसंस्करण जैसे विभिन्न सेक्टरों में विशेष ध्यान केंद्रित कर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को रफ्तार दी जा सकती है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर बनाने के लक्ष्य को लेकर मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र व वरिष्ठ प्रशासनिक अफसरों के साथ शनिवार को आयोजित बैठक में केंद्र सरकार के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार, इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के प्रोफेसर और अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) में कार्यकारी निदेशक कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम ने यह सुझाव दिया।

अर्थव्यवस्था पर प्रस्तुतीकरण देते हुए उन्होंने कहा कि सभी परिदृश्यों में विनिर्माण क्षेत्र की हिस्सेदारी काफी हद तक सकारात्मक है। प्रदेश पहले से ही भारत में चमड़ा, खिलौने और कपड़ा निर्यात का एक प्रमुख केंद्र है। उन्होंने कहा कि प्रदेश मुख्य रूप से यूरोप और यूएसए से वैश्विक रक्षा निर्यात पर कब्जा कर सकता है। देश में डिजिटल अर्थव्यवस्था प्रगति की ओर अग्रसर है। ग्लोबल एंड टेक मार्केट में देश प्रमुख होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को दुनिया का डाटा स्टोरेज और प्रोसेसिंग हब बनने का लक्ष्य रखना चाहिए और नई औद्योगिक नीति में डेटा और डिजिटल स्टार्ट-अप से संबंधित व्यवसायों और डिजिटल अर्थव्यवस्था को प्राथमिकता देनी चाहिए। स्टार्टअप्स के लिए व्यवसाय करने में आसान ‘टेम्पलेट’ की आवश्यकता है। किसी भी उद्यम को स्टार्टअप के रूप में पहचाना जाना चाहिए।

उन्होंने अर्थशास्त्री ब्लैंकार्ड का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर सरकार द्वारा भुगतान की जाने वाली ब्याज दर विकास दर से कम है, तो सरकार के सामने आने वाली ‘इंटरटेम्पोरल बजट’ बाधा अब बाध्य नहीं होती है। बैठक में मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी, कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त अरविंद कुमार, सचिव नियोजन आलोक कुमार समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें-बरेली: नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास में आरोपी की जमानत अर्जी मंजूर

संबंधित समाचार