Israel : वेस्ट बैंक में हुए हमले में एक इजराइली व्यक्ति की मौत, हमलावर ढेर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

यरुशलम। इजराइल की सेना ने कहा कि फिलिस्तीन के एक आतंकवादी ने शनिवार शाम वेस्ट बैंक में इजरायली बस्ती के प्रवेश द्वार पर गोलीबारी की, जिसमें एक इजराइली व्यक्ति की मौत हो गई और कई नागरिक घायल हो गये। हालांकि, हमले के तुरंत बाद एक सुरक्षाकर्मी ने आतंकवादी को गोली मारकर ढेर कर दिया। दक्षिणी …

यरुशलम। इजराइल की सेना ने कहा कि फिलिस्तीन के एक आतंकवादी ने शनिवार शाम वेस्ट बैंक में इजरायली बस्ती के प्रवेश द्वार पर गोलीबारी की, जिसमें एक इजराइली व्यक्ति की मौत हो गई और कई नागरिक घायल हो गये। हालांकि, हमले के तुरंत बाद एक सुरक्षाकर्मी ने आतंकवादी को गोली मारकर ढेर कर दिया।

दक्षिणी वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनी शहर हेब्रोन के पास किर्यात अरबा बस्ती के आसपास सैनिक छापेमारी कर रहे थे। उसी दौरान यह हमला हुआ। इजराइल की आपातकालीन सेवा मैगन डेविड एडोम ने शुरू में चार लोगों के घायल होने की सूचना दी थी। घायलों में एक इजराइली व्यक्ति भी शामिल था, जिसकी हालत गंभीर थी। बाद में, यरूशलम के हदासाह अस्पताल ने कहा कि 50 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई है।

घायलों में एक फिलिस्तीनी व्यक्ति भी शामिल है, जिसे इलाज के लिए, वेस्ट बैंक के कुछ हिस्सों पर शासित फिलिस्तीनी प्राधिकरण के सुपुर्द किया जाएगा। अन्य सभी घायलों को हदासाह अस्पताल ले जाया गया। इजराइल के एक सांसद ने दावा किया कि हमले के दौरान बस्ती में स्थित उनके आवास को निशाना बनाया गया। हालांकि लेकिन सेना ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

ये भी पढ़ें : VIDEO: सियोल में हैलोवीन उत्सव के दौरान मची भगदड़, 120 लोगों की मौत, 150 से ज्यादा लोग घायल

संबंधित समाचार