हमीरपुर: आर्थिक तंगी के चलते विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर/मौदहा। शनिवार शाम आर्थिक तंगी के चलते विवाहिता ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिहरका निवासी कल्पना (28) पत्नी संजय अनुरागी ने आर्थिक तंगी के चलते अपने घर में रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का परिवार …

हमीरपुर/मौदहा। शनिवार शाम आर्थिक तंगी के चलते विवाहिता ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिहरका निवासी कल्पना (28) पत्नी संजय अनुरागी ने आर्थिक तंगी के चलते अपने घर में रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतका का परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। पति संजय बटाई पर खेत लेकर सब्जी पैदाकर बेचने के साथ ही मजदूरी करता है। बिहरका प्रधान शिवमूरत सिंह ने घटना की सूचना पुलिस को दी।बताया कि गांव निवासी कलावती (27) पत्नी संजय अनुरागी ने कमरे में दीवार में लगी बल्ली में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

बताया उसके दो पुत्र अंकित, आर्यन हैं। परिजनों के अनुसार महिला का इलाज चल रहा था। वह काफी दिनों से विक्षिप्त थी। इन्हीं सब कारणों की वजह से संभवतः इसने आत्महत्या की है। महिला के मायके ग्राम घुरौड़ा थाना गिरवा जनपद बांदा में पुलिस ने सूचना भेजी है। उनके आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने बताया कि महिला की शादी का सात वर्ष पूर्व हुई थी।

यह भी पढ़ें:-आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने की आत्महत्या

संबंधित समाचार