गंदगी हटाओ-झाडू चलाओ यात्रा को लेकर यूपी में आप पार्टी की तैयारियां पूरी, प्रत्याशियों के चयन की ये है तैयारी
अमृत विचार लखनऊ। 3 नवंबर से 10 नवंबर तक पूरे प्रदेश भर में सभी नगर निगमों, नगर पालिका, नगर पंचायतों के क्षेत्रों में शुरू हो रही आम आदमी पार्टी की गंदगी हटाओ- झाड़ू चलाओ पदयात्रा को लेकर निकाय चुनाव के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने नगर निकाय चुनाव समिति सदस्य बृजकुमारी सिंह एवं सरबजीत सिंह …
अमृत विचार लखनऊ। 3 नवंबर से 10 नवंबर तक पूरे प्रदेश भर में सभी नगर निगमों, नगर पालिका, नगर पंचायतों के क्षेत्रों में शुरू हो रही आम आदमी पार्टी की गंदगी हटाओ- झाड़ू चलाओ पदयात्रा को लेकर निकाय चुनाव के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने नगर निकाय चुनाव समिति सदस्य बृजकुमारी सिंह एवं सरबजीत सिंह मक्कड़, अयोध्या प्रांत अध्यक्ष सूरज प्रधान, शिक्षक प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ डी एन एन एस यादव, निवर्तमान प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह पटेल सहित कई पदाधिकारियों के साथ बैठक कर यात्रा को सफल बनाने पर चर्चा की । रविवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय लखनऊ में नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के चुनाव को लेकर यह महत्वपूर्ण बैठक हुई 3 नवंबर से 10 नवंबर तक आम आदमी पार्टी गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ यात्रा निकालेगी. इससे पूर्व उत्तर प्रदेश प्रभारी और आप सांसद संजय सिंह ने ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी थी और जनता से इस अभियान में जुड़ने की अपील भी की थी। भ्रष्टाचार के खिलाफ यह यात्रा प्रत्येक जिले के वार्ड में निकाली जाएगी।
प्रत्याशियों को चयन का ये होगा फार्मूला
आप पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा आम आदमी पार्टी निकाय चुनाव लड़ने के लिए मजबूती से तैयारी कर चुकी है वार्ड लेवल तक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल दिल्ली मॉडल को घर घर पहुंचा रहे हैं जल्द ही निकाय चुनाव से संबंधित घोषणा पत्र पार्टी जारी करेगी बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि प्रत्याशियों का मूल्यांकन ट्रिप्प्ल-सी (क्राइम, कैरेक्टर, करप्शन) के आधार पर किया जाएगा, जो कि आम आदमी पार्टी की नियमावली एवं आदर्शों का स्तंभ है. सदस्यों द्वारा प्रत्याशियों के चयन पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि उनका हर प्रकार से मूल्यांकन और विश्लेषण किया जाएगा. प्रत्याशियों का विवरण उनके संबंधित जिलों से भी निकाला जाएगा।
नगर पालिका और नगर पंचायतों में चरम पर भ्रष्टाचार
अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ यात्रा पर उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में नगर निगम नगर पालिका और नगर पंचायतों में चरम सीमा पर भ्रष्टाचार है भ्रष्टाचार और रिश्वत जैसे तंत्र में फंसकर अपने मूल कर्तव्यों और दायित्वों से बहुत दूर जा चुकी है। उन्होंने कहा एक अच्छे समाज की रचना करना हम सभी का कर्तव्य है, इसलिए यह केवल आम आदमी पार्टी का अभियान नहीं बल्कि जनता के सहयोग से दूषित व्यवस्था में सकारात्मक संशोधन करने का अभियान है।
