बरेली: सफल रहा दो दिन का लाकडाउन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना वायरस पर शिकंजा कसने के लिए राज्य सरकार द्वारा 2 दिनी लाकडाउन सफल रहा। जरूरतमंद दुकानों को छोड़कर सभी बाजारों में दुकानें बंद रही। आमजन ने भी जिला प्रशासन और पुलिस का पूरा सहयोग किया।रविवार सुबह ही लाक डाउन के पालन के लिए पुलिस अधिकारी व जाब्ता अपने-अपने इलाके में गश्त …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना वायरस पर शिकंजा कसने के लिए राज्य सरकार द्वारा 2 दिनी लाकडाउन सफल रहा। जरूरतमंद दुकानों को छोड़कर सभी बाजारों में दुकानें बंद रही। आमजन ने भी जिला प्रशासन और पुलिस का पूरा सहयोग किया।रविवार सुबह ही लाक डाउन के पालन के लिए पुलिस अधिकारी व जाब्ता अपने-अपने इलाके में गश्त व फिक्स पाइंटों पर पहुंच गया।

प्रदेश सरकार के आदेश पर हुए दो दिन के लाकडाउन के दूसरे दिन जरूरतमंद लोग ही सड़कों पर दिखे। कोरोना योद्धा अपना काम करते हुए नजर आए। हालांकि बीमार लोग डॉक्टरों के यहां जाते दिखे। बाजारों में सुबह के समय लोग केवल दूध, फल, सब्जी, घरेलू खाने का सामान ही खरीदते हुए दिखे। कोरोना योद्धा कोई सैनिटाइजर का छिड़काव करते नजर आया तो कोई लोगों को नियमों के पालन के बारे में समझाता हुआ नजर आया। मेडिकल स्टोर, डॉक्टरों के क्लीनिक व अस्पताल, जिला अस्पताल आदि खुले रहे।

बाजार रहा बंद
शहर का श्याम गंज बाजार, कुतुब खाना, आलमगीरी गंज स्थित सर्राफा बाजार, सिविल लाइंस, कैंट बाजार आदि सबकुछ बंद रहा। बाजारों और सड़कों पर पुलिस गश्त करती रही। हालांकि यहां पर जरूरतमंद दुकानें खुली रही। गली मोहल्लों में कई जगह छुटपुट दुकानें खुली रही।

लाउडस्पीकर से अपील मास्क का प्रयोग व शारीरिक दूरी अपनाएं
शहर की सड़कों पर लाउडस्पीकर से जरूरी सामान लेने के लिए निकले लोगों से अपील रही कि बाहर निकले तो मास्क का प्रयोग करे। शारीरिक दूरी काे अपनाएं।

संबंधित समाचार