अवैध अतिक्रमण अभियान : भक्ति पथ पर चला बुलडोजर, दुकानदान भी सामान समेटने में जुटे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। रामलला के दर्शन मार्ग की दुश्वारियों को दूर कर पर्यटकों और श्रद्धालुओं को सहूलियत उपलब्ध कराने के लिए चेतावनी के मुताबिक जिला प्रशासन ने रविवार को अभियान शुरू कर दिया। प्रशासन ने स्थानीय दुकानदारों की कार्तिक मेला तक अभियान को स्थगित रखने की अपील को नकार दिया। इसके बाद दुकानदार अपना-अपना सामान …

अमृत विचार, अयोध्या। रामलला के दर्शन मार्ग की दुश्वारियों को दूर कर पर्यटकों और श्रद्धालुओं को सहूलियत उपलब्ध कराने के लिए चेतावनी के मुताबिक जिला प्रशासन ने रविवार को अभियान शुरू कर दिया। प्रशासन ने स्थानीय दुकानदारों की कार्तिक मेला तक अभियान को स्थगित रखने की अपील को नकार दिया। इसके बाद दुकानदार अपना-अपना सामान समेटने में और भक्ति पथ पर बुलडोजर अधिग्रहण के दायरे में आए दुकानों और मकानों को जमींदोज करने में जुट गया। अभियान की शुरुआत न्यू मार्केट से हुई है। वहीं गोलइया क्षेत्र के प्रभावितों को पांच नवंबर तक कब्जा खाली करने की मोहलत दी गई है।

शनिवार को प्रशासन ने मुनादी करवा भक्ति मार्ग पर दोनों तरफ के दुकानदारों को अधिग्रहण के दायरे में आई जमीनों को शाम तक खाली कर देने की चेतावनी दी थी। ऐसा न होने पर रविवार को बुलडोजर से कब्जा हटवाने और ध्वस्त करने को कहा गया था। चेतावनी के मुताबिक सोमवार को एडीएम सिटी और एसडीएम के नेतृत्व में बुलडोजर का दस्ता मौके पर पहुंचा।

बुलडोजर और अधिकारियों के पहुंचने पर स्थानीय दुकानदारों ने घेर लिया और कार्तिक मेला तक मोहलत की अपील की। हालांकि प्रशासन ने इस अपील को अस्वीकार कर दिया और सभी को कब्जा खाली करने की ताकीद की। इसके बाद बुलडोजर हनुमानगढ़ी के निकट स्थित न्यू मार्केट के दक्षिणी छोर से अधिग्रहण के दायरे में आए निर्माण को ध्वस्त करने की कवायद में जुट गया। वहीं आसपास के इलाकों के दुकानदार और निवासी अपना-अपना सामान समेटते दिखे। लोग ठेले पर लादकर अपना सामान अन्यत्र ले जा रहे हैं। चर्चा है कि पहले दिन 20 दुकानों से संबंधित कब्जा ध्वस्त करने का प्लान है।

कार्रवाई जारी रहेगी : अमित सिंह

एडीएम सिटी अमित सिंह ने बताया कि अधिग्रहण के दायरे में आए दुकानदारों तथा अन्य को कई बार चेतावनी दी जा चुकी है। लगभग सभी प्रभावितों को प्रशासन की ओर से मुआवजा और क्षतिपूर्ति भी वितरित हो गई है। चेतावनी के बावजूद प्रभावितों ने कब्जा खाली करना नहीं शुरू किया, जिसके चलते आज बुलडोजर से कब्जा हटवाया जा रहा है। यह कार्रवाई अधिग्रहित जमीनों को खाली कराए जाने तक जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें:- Moradabad: नगर निगम के अतिक्रमण अभियान को शिवसेना ने बताया धांधली | Amritvichar

संबंधित समाचार