बिजनौर: ‘देश को तोड़ने और बांटने वालों को सबक सिखाना जरूरी’
बिजनौर/नजीबाबाद, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के साहनपुर में पहुंचने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। ट्रैक्टर चलाकर राकेश टिकैत ने किसानों में खूब जोश भरा। ट्रैक्टर रैली के दौरान हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित …
बिजनौर/नजीबाबाद, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के साहनपुर में पहुंचने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। ट्रैक्टर चलाकर राकेश टिकैत ने किसानों में खूब जोश भरा। ट्रैक्टर रैली के दौरान हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित किया। इस्माइलपुर में किसान मजदूर सम्मेलन में राकेश टिकैत खूब बरसे, उन्होंने सरकार और नौकरशाहों को आड़े हाथों लेते हुए 26 नवंबर को लखनऊ में बड़ी पंचायत करने का ऐलान किया है।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत तहसील के इस्माइलपुर गांव में आयोजित किसान मजदूर सम्मेलन में पहुंचे जहां पर उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार किसानों के साथ धोखेबाजी कर रही है। एक तरफ तो किसानों को फ्री बिजली देने की घोषणा की जाती है तो दूसरी तरफ बिजली विभाग मीटर लगा रहा है। उन्होंने झूठा घोषणा पत्र जारी करने वालो पर मुकदमा करने की बात कही।
राकेश टिकैत ने कहा कि लखनऊ में एयरपोर्ट के लिए किसानों की कीमती जमीन को फ्री में लेकर अडानी को बेच दिया है। राकेश टिकैत ने 26 नवंबर को लखनऊ में महा पंचायत आयोजित करने की घोषणा करते हुए कहा कि प्रत्येक जनपद से पांच-पांच ट्रैक्टर रैली के लिए और बाकी किसान रेल, वाहन आदि से लखनऊ रैली में पहुंचकर अपने अधिकारों की हुंकार भरेंगे। लखनऊ रैली में उन्होंने गन्ना मूल्य भुगतान, धान पराली, बिजली और किसानों के साथ मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न के मुद्दों पर सरकार को घेरने का दावा किया है।
राकेश टिकैत ने कहा कि अब महिलाओं को भी मेलों जैसे आंदोलन के लिए तैयार रहना होगा। जिस तरह महिलाएं मेलों की तैयारी करती हैं अब आंदोलन के लिए भी उन्हें कमर कसनी होगी तभी किसानों की जमीन और स्वाभिमान की रक्षा की जा सकेगी।
विपक्ष से नहीं, आंदोलन से बचेगा देश
राकेश टिकैत ने कहा कि अब देश विपक्ष से नहीं आंदोलन से बचेगा जिसका उदाहरण आप चुनाव में देख चुके हैं। देश को बड़े उद्योगपतियों के हाथों नीलाम करने की साजिश को नाकामयाब बनाने के लिए देश के युवाओं को बढ़-चढ़कर भाग लेना होगा।
टीवी चैनलों को देखना अब बंद करो
राकेश टिकैत ने विपक्ष के साथ-साथ टीवी चैनल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अब इन्हें देखना बंद कर देना चाहिए। टीवी चैनलों पर बांटने और तोड़ने का काम चलता है। जिसमें अब सिर्फ एजेंडा ही दिखाया जाता है।
ये भी पढ़ें:- रॉबर्ट वाड्रा ने राहुल गांधी की तुलना शिरडी के साईबाबा से की, बोले भारत जोड़ो यात्रा…
