बहराइच: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने तोड़ा व्रत, धूमधाम से मनाया गया छठ पर्व

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले में सोमवार को छठ पर्व का समापन हो गया। नदी और तालाब के तट पर महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद बेदी के पास पूजा अर्चना कर व्रत तोड़ा। इस दौरान तट पर सभी देवी गीत भी गया। जनपद में अधिकतर लोग छठ पूजा में शामिल होते हैं। रविवार शाम …

बहराइच। जिले में सोमवार को छठ पर्व का समापन हो गया। नदी और तालाब के तट पर महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद बेदी के पास पूजा अर्चना कर व्रत तोड़ा। इस दौरान तट पर सभी देवी गीत भी गया। जनपद में अधिकतर लोग छठ पूजा में शामिल होते हैं।

रविवार शाम को महिलाओं ने नदी और तालाब के तट पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा का शुभारंभ किया।  इसके बाद महिलाओं ने पूजा अर्चना की।  भगवान सूर्य के साथ छठ माता से सुख समृद्धि की कामना की। कोसी भरने वाली महिलाओं के यहां गीत और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम रात भर चलते रहे।

सोमवार सुबह पांच बजे से महिलाएं संबंधित नदी और तालाब के तट पर पहुंची। सभी ने वेदी के आसपास समूह में पूजा अर्चना की। इसके बाद पानी में जाकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया।

फिर सभी ने नदी के तट पर ही पूजा अर्चना के बाद व्रत तोड़ा। महिलाएं पूजा को लेकर काफी खुश दिखीं। सुरक्षा के लिए घाट पर पुलिस मुस्तैद रही।

यह भी पढ़ें:-Chhath Puja 2022: उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हुआ आस्था का महापर्व छठ

संबंधित समाचार