आत्महत्या की कोशिश : घरेलू कलह के चलते महिला ने लगाया फंदा
अमृत विचार, हमीरपुर। घरेलू कलह और पति की मारपीट से तंग आकर महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पड़ोसियों ने उसे फंदे से उतार सीएचसी में भर्ती कराया है। मुस्करा कस्बे के चार थोक शुक्लाना मुहाल निवासी बसंत लखेरा की शादी करीब तीन साल पूर्व जनपद झांसी के बरुआसागर निवासी पूजा के …
अमृत विचार, हमीरपुर। घरेलू कलह और पति की मारपीट से तंग आकर महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पड़ोसियों ने उसे फंदे से उतार सीएचसी में भर्ती कराया है।
मुस्करा कस्बे के चार थोक शुक्लाना मुहाल निवासी बसंत लखेरा की शादी करीब तीन साल पूर्व जनपद झांसी के बरुआसागर निवासी पूजा के साथ हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद से ही दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा शुरू हो गया। जिसके चलते आए दिन मारपीट आम बात हो गई। सोमवार सुबह घर में दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ जिसके चलते बसंत ने अपनी पत्नी पूजा के साथ जमकर मारपीट की।
जिससे तंग पत्नी पूजा ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। बसंत के चिल्लाने पर पहुंचे पड़ोसियों ने पूजा को फंदे से उतारकर ई-रिक्शा दके जरिए सीएससी मुस्करा पहुंचाया। जहां सीएससी के डॉ विपिन राजपूत ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया है। बताया कि उसकी हालत नाजुक है। गले के साथ शरीर पर चोटों के निशान हैं। वहीं कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि अभी तक थाने में घटना की किसी भी प्रकार की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। सूचना मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:- आत्महत्या की कोशिश : सरयू में लगाई छलांग, गोताखोरों ने बचाई जान
