बिजनौर: देहरादून से हल्द्वानी जा रहे हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग
बिजनौर/अफजलगढ़, अमृत विचार। देहरादून से हल्द्वानी जा रहा था हेलीकॉप्टर तकनीकि खराबी के कारण खेत में उतारा गया। हेलीकॉप्टर में ब्यूरो ऑफ सिविल डिफेंस देहरादून के डायरेक्टर अरुण कुमार सिंह व दो पायलट सवार थे।सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। सोमवार दोपहर 11:35 बजे अचानक हेलीकॉप्टर से रेड सिग्नल मिलने के कारण इमरजेंसी लैंडिंग …
बिजनौर/अफजलगढ़, अमृत विचार। देहरादून से हल्द्वानी जा रहा था हेलीकॉप्टर तकनीकि खराबी के कारण खेत में उतारा गया। हेलीकॉप्टर में ब्यूरो ऑफ सिविल डिफेंस देहरादून के डायरेक्टर अरुण कुमार सिंह व दो पायलट सवार थे।सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।
सोमवार दोपहर 11:35 बजे अचानक हेलीकॉप्टर से रेड सिग्नल मिलने के कारण इमरजेंसी लैंडिंग अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव भिक्कावाला मार्ग पर गांव मीरापुर मोदीवाला चौराहे पर से करीब चार किलोमीटर आगे एक खाली खेत में की गई।
चौपर में सवार तीनों लोग सुरक्षित हैं। पायलट राजकुमार यादव ने बताया कि देहरादून से इंजीनियर आ रहे हैं उनके आने के उपरांत ही यहां से टेकआफ किया जाएगा। हेलीकॉप्टर के खेत में उतरते के बाद सेल्फी लेने वालों का तांता लगा रहा ।
ये भी पढ़ें:- रामपुर: अब्दुल्ला के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में एडीएम कन्नौज से जिरह पूरी
