बरेली: चलती ट्रेन में गूंजी किलकारियां, महिला ने दिया बच्चे को जन्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सोमवार सुबह चलती ट्रेन में बच्चे की किलकारियां गूंज उठीं। महिला को प्रसव पीड़ा होने की सूचना बरेली जंक्शन को कंट्रोल रूम से दी गई थी। जंक्शन पर मेडिकल टीम अलर्ट हो गई, लेकिन ट्रेन के बरेली पहुंचने से पहले महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। दूसरी महिला यात्रियों की मदद …

बरेली, अमृत विचार। सोमवार सुबह चलती ट्रेन में बच्चे की किलकारियां गूंज उठीं। महिला को प्रसव पीड़ा होने की सूचना बरेली जंक्शन को कंट्रोल रूम से दी गई थी। जंक्शन पर मेडिकल टीम अलर्ट हो गई, लेकिन ट्रेन के बरेली पहुंचने से पहले महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। दूसरी महिला यात्रियों की मदद से डिलीवरी सकुशल हो गई, जच्चा -बच्चा दोनों ठीक थे।

यह भी पढ़ें- बरेली: चर्चित शहनाई बरात घर हत्याकांड में पांच दोषी करार, तीन को होगा दंडादेश

रायबरेली निवासी 26 वर्षीय रजनी गर्भ से थीं और ट्रेन संख्या 13006 अमृतसर हावड़ा पंजाब मेल में जालंधर सिटी से रायबरेली आने के लिए जेठ शिवराम के साथ सवार हुईं थीं। रजनी ट्रेन के कोच संख्या एस-7 की बर्थ नंबर 77 पर सफर कर रहीं थीं। रामपुर से ट्रेन निकलने के बाद अचानक रजनी को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।

साथ मौजूद जेठ शिवराम ने इसकी जानकारी टीटीई को दी। जिसके बाद कंट्रोल रूम से बरेली जंक्शन स्टेशन मास्टर को संदेश जारी कर बरेली में महिला यात्री को अटेंड करने को कहा गया। ट्रेन के आने से पहले ही जंक्शन पर रेलवे की मेडिकल टीम पहुंच गई। सुबह करीब 6.30 बजे ट्रेन जंक्शन पर पहुंची तो उससे पहले ही प्रसव हो गया था। डाक्टरों की टीम ने प्रसूता व नवजात का चेकअप व प्राथमिक उपचार किया गया। महिला व उसके परिजन ने ट्रेन से उतरने से मना कर दिया। जिसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया।

यह भी पढ़ें- बरेली: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पॉक्सो कोर्ट ने दी 12 वर्ष कैद, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार