देवकी नंदन ठाकुर बोले- संसद में 25 सांसद धर्माचार्य होने चाहिए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अभिषेक वर्मा, कानपुर । हमेशा सुर्खियों में रहने वाले कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने कहा है कि संसद में 25 सांसद धर्माचार्य होने चाहिए। कहा कि अगर संसद में तिलक और कंठी माला पहनने वाले होते तो देश मे सनातन धर्म के विरुद्ध कोई काला कानून नहीं बन पाता। बोले, कोई भी राजा रहा हो …

अभिषेक वर्मा, कानपुर । हमेशा सुर्खियों में रहने वाले कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने कहा है कि संसद में 25 सांसद धर्माचार्य होने चाहिए। कहा कि अगर संसद में तिलक और कंठी माला पहनने वाले होते तो देश मे सनातन धर्म के विरुद्ध कोई काला कानून नहीं बन पाता। बोले, कोई भी राजा रहा हो उसके मंत्रिमंडल में धर्माचार्य जरूर होते थे। जो सनातन धर्म को कैसे आगे बढ़ाया जाए उसका सुझाव रखते थे। मौजूदा हालात में संसद में इसकी जरूरत है धर्माचार्य किसी भी पार्टी से हो इसकी परवाह नहीं है।

कथावाचक देवकीनंदन कानपुर के मोतीझील मैदान में श्रीमद्भागवत कथा करने आये हैं। इसी दौरान मंगलवार को वह आर्यनगर के होटल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने भारतीय संस्कृति को ताक पर रखा। जितना सनातन संस्कृति को आज सम्मान मिल रहा है उतना मिला तो आज हम विश्वगुरु होते।

कहा कि हिन्दू सहनशील न होता तो अपने आराध्य की जगह ज्ञानवापी और मथुरा के लिए कोर्ट में नहीं लड़ता। हम उस जगह को मांग रहे हैं जो पहले से अपनी है। कहा हम जानते हैं एकदिन संविधान के हिसाब से काशी शिवमय होगा और मथुरा कृष्णमय। हमने कहा था अयोध्या,काशी और मथुरा दे दो हमसे 300 मस्जिद ले लो। कहा कि पूर्व की सरकारों ने काला कानून लाया कि हम अपने समुदाय के लिए कोर्ट नहीं जा सकते, हमें रोकने का प्रयास किया गया।

भाईचारा एक तरफा निभाया गया और हमें चारा बनाया गया। हमने जनसंख्या की रोकथाम के लिए कोर्ट में याचिका डाली है। सभी देशों में हिन्दू अल्पसंख्यकों को सुविधाएं और सम्मान मिलना चाहिए। अमरावती जैसी घटनाओं को रोकने के लिए हम जन जागृति अभियान चला रहे हैं।

राजनीति में आने की बात से मुकरे

अमृत विचार ने जब देवकीनंदन से पूछा कि क्या वह राजनीति में आ रहे हैं? तो हंसकर उल्टा पूछा आना चाहिए कि नहीं…बोले, मेरा काम राजनेताओं से बढ़कर है। मैं राजनेता होता तो मुझपर आप कई आरोप लगाते, लेकिन क्योंकि मैं धर्माचार हूँ इसलिए आप प्यार कर रहे हैं। कहा कि मेरा काम है सनातन धर्म को आगे बढ़ाने और उसकी रक्षा करने का। वकील,नेता, डॉक्टर जो जिसका काम है उसे वह करना चाहिए।

राहुल, मायावती टीका लगाकर आएं स्वागत

देवकी नंदन ने कहा कि मैं सनातन धर्म का प्रवक्ता हूँ, मुझे किसी पार्टी से कोई गुरेज नहीं। राहुल गांधी, मायावती, अखिलेश यादव टीका लगाकर आएं उनका स्वागत है। हमें संतान धर्म को आगे बढ़ाने वाले सारथी चाहिए।

यह भी पढ़ें:- वारदात : इंटर के छात्र की हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव

संबंधित समाचार