कानपुर : पूर्वा एक्सप्रेस को डिरेल करने की साजिश नाकाम, चालक की सूझबूझ से टला हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर में पूर्वा एक्सप्रेस को पलटाने की एक बड़ी साजिश नाकाम हुई है। अराजकत्वों ने यह बड़ी हरकत रेलवे ट्रैक पर सीमेंट के पिलर रख कर की थी। चकेरी स्टेशन के पास अराजकतत्वों द्वारा ट्रैक पर सीमेंट के दो पिलर रख दिए। उस वक्त ट्रैन चकेरी स्टेशन के पास पहुंच चुकी थी। …

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर में पूर्वा एक्सप्रेस को पलटाने की एक बड़ी साजिश नाकाम हुई है। अराजकत्वों ने यह बड़ी हरकत रेलवे ट्रैक पर सीमेंट के पिलर रख कर की थी। चकेरी स्टेशन के पास अराजकतत्वों द्वारा ट्रैक पर सीमेंट के दो पिलर रख दिए। उस वक्त ट्रैन चकेरी स्टेशन के पास पहुंच चुकी थी।

इससे पहले कि ट्रेन रफ्तार पकड़ कर पिलर से टकराकर अनियंत्रित हो जाती, लोको पायलट की नजर उन पिलरों पर पड़ गई। फौरन सूझबूझ के साथ लोको पायलट ने ट्रेन को धीमा किया। ट्रेन के धीमा चलने से ट्रेन से टकराकर दोनों पिलट टूट गए और ट्रेन आसानी से आगे बढ़ गई।

उस वक्त ट्रेन में काफी संख्या में यात्री मौजूद थे। अराजकतत्वों की साजिश कामयाब होती तो कानपुर में यह बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन अधिकारी भी हरकत में आ गया हैं। स्टेशन के आसपास के लोगों पर भी नजर रखी जा रही है। यह साजिश किसने की थी और वे ऐसा क्यों करना चाहते थे। इस बारे में भी पता किया जा सकता है। पिलर कहां से लाए गए थे। इन सभी को लेकर रेलवे प्रशासन, आरपीएफ की टीम जांच को लेकर जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों से भी अराजकत्वों के चेहरे साफ करने की कोशिश की जा सकती है।

ये भी पढ़ें-हल्द्वानी: विवाहिता ने लगाया ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप

संबंधित समाचार