मथुरा: पुलिस से बचने को नहीं खुद की सुरक्षा के लिए करें नियमों का पालन- एसएसपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा, अमृत विचार। शहर के टैंक चौराहा स्थित एनसीसी तिराहा के पास मंगलवार को एसएसपी अभिषेक यादव ने यातायात माह का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस से बचने के लिए नहीं बल्कि खुद की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। जिस दिन लोगों की समझ में यह बात आ …

मथुरा, अमृत विचार। शहर के टैंक चौराहा स्थित एनसीसी तिराहा के पास मंगलवार को एसएसपी अभिषेक यादव ने यातायात माह का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस से बचने के लिए नहीं बल्कि खुद की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। जिस दिन लोगों की समझ में यह बात आ जाएगी दुर्घटनाओं का ग्राफ अपने आप कम होने लग जाएगा।

ये भी पढे़ं- मथुरा: 25 लाख रुपये के गांजे के साथ एक गिरफ्तार, दो फरार

उन्होंने कहा कि यातायात नियमों लोगों की भलाई के लिए बनाए गए हैं, न कि उन्हें परेशान करने के लिए। इस दौरान उन्होंने यातायात जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान एसपी ट्रेफिक, एसपी सिटी, एसपी देहात, सीओ रिफाइनरी, भाजपा नेता रवि कांत गर्ग समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं- मथुरा: कंसवध मेले की तैयारियां हुईं पूरी, विदेशों से घर आ रहे चतुर्वेदी समाज के लोग

संबंधित समाचार