लखनऊ में डेंगू की संख्या हुई डेढ़ गुनी, जानिए अब कितने मिले मरीज, सीएमओ कार्यालय पर लग रहे ये आरोप
अमृत विचार लखनऊ। राजधानी में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को यहां 34 मरीज मिले हैं। हालांकि सीएमओ कार्यालय पर भी ये आरोप लग रहा है कि मरीजों की असली संख्या को छुपाया जा रहा है। इस संबंध में सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल का कहना है कि जो वास्तविक …
अमृत विचार लखनऊ। राजधानी में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को यहां 34 मरीज मिले हैं। हालांकि सीएमओ कार्यालय पर भी ये आरोप लग रहा है कि मरीजों की असली संख्या को छुपाया जा रहा है। इस संबंध में सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल का कहना है कि जो वास्तविक मरीजों की संख्या है वही बताई जा रही है। मंगलवार को यहां फैजुल्लागंज, आलमबाग, इंदिरानगर, गोमतीनगर समेत अन्य इलाकों में लोग बीमारी की चपेट में आ गए हैं।
ये भी पढे-: दूर होगी लखनऊ के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी
बुखार के मरीजों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। वहीं चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। बुखार मरीजों की संख्या बढ़ने से अस्पतालों के ज्यादातर बेड भर गए हैं। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि डेंगू मरीजों के लिए सभी अस्पतालों में पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
ये भी पढे़:- लखनऊ में बुखार के तेजी से बढ़ रहे मरीज, अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़
