लखनऊ: बुजुर्ग का एटीएम कार्ड बदल कर टप्पेबाज ने खाते से 47 हजार उड़ाए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार संवाददाता, लखनऊ। राजधानी के आशियाना के बंगला बाजार में सोमवार शाम एटीएम बूथ से पैसा निकालने गए पीडब्ल्यूडी कर्मी का एटीएम बदलकर टप्पेबाज ने खाते से 47 हजार रुपये पार कर दिए। बुजुर्ग कर्मी घर पहुंचा तो मोबाइल पर मैसेज देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने पहले तो बैंक के टोल फ्री नम्बर …

अमृत विचार संवाददाता, लखनऊ। राजधानी के आशियाना के बंगला बाजार में सोमवार शाम एटीएम बूथ से पैसा निकालने गए पीडब्ल्यूडी कर्मी का एटीएम बदलकर टप्पेबाज ने खाते से 47 हजार रुपये पार कर दिए। बुजुर्ग कर्मी घर पहुंचा तो मोबाइल पर मैसेज देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने पहले तो बैंक के टोल फ्री नम्बर पर फोन कर कार्ड ब्लॉक करवाया फिर बैंक में भी जानकारी दी। मंगलवार को उन्होंने आशियाना थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

आलमबाग के विशेश्वरनगर निवासी सत्येंद्र तिवारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पीडब्ल्यूडी से रिटायर्ड हैं। वह सोमवार शाम बंगला बाजार के एसबीआई बैंक शाखा में लगे एटीएम बूथ से 20 हजार रुपये निकालने गए थे। उनके पैसे निकालने के बाद कार्ड एटीएम मशीन से निकालते समय पीछे खड़े युवक ने बैलेंस रसीद चेक करने को कहा। बुजुर्ग उसकी बातों में आकर फिर से पिन डालकर रसीद निकालने लगा।

इसी बीच उस युवक ने कार्ड एटीएम मशीन से निकालकर उन्हें दे दिया। बुजुर्ग का कहना है कि एटीएम कार्ड बिल्कुल पहले जैसा ही दिख रहा था। इसलिए उन्होंने जेब में रख लिया और घर चले गए। जैसे ही घर पहुंचे तो मोबाइल पर पांच बार में 47 हजार रुपए निकलने के मैसेज पड़े थे। बुजुर्ग के खाते में 30 लाख से अधिक रकम थी इसलिए वह घबरा गए और तुरन्त अपना कार्ड ब्लॉक करवाया। बुजुर्ग की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:-मथुरा: एटीएम कार्ड बदलकर खाता साफ करने वाले चार शातिर गिरफ्तार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म