अयोध्या: सप्तसागर में मिला युवक का सड़ा गला शव, नोंच रहे थे कुत्ते

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के सप्त सागर में सोमवार की सुबह एक युवक का सड़ा गला शव पाए जाने के बाद हलचल मच गई। कुत्ते शव को नोच रहे थे। तीव्र बदबू के बाद इलाके के लोगों को मामले की खबर हुई और जानकारी पुलिस को दी गई। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में छोटी देवकाली के पास …

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के सप्त सागर में सोमवार की सुबह एक युवक का सड़ा गला शव पाए जाने के बाद हलचल मच गई। कुत्ते शव को नोच रहे थे। तीव्र बदबू के बाद इलाके के लोगों को मामले की खबर हुई और जानकारी पुलिस को दी गई। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में छोटी देवकाली के पास ऐतिहासिक सप्त सागर ताल है।

वर्तमान में रिहायशी कॉलोनी के विकास के बाद ताल नाले में तब्दील हो चुका है। इसी नाले में लगभग 30-32 वर्षीय युवक का शव देखा गया।जिसको कुत्ते नोच कर खा रहे थे। सड़ने के चलते बदबू फैली तो रिहायशी कालोनी के निवासियों ने पुलिस को खबर की। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि तो चार दिन से पड़ा था।

क्षेत्राधिकारी अयोध्या अमर सिंह ने बताया कि मामले की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि पैर फिसलने के चलते वह नाले में गिरा और डूबने के चलते मौत हो गई।

संबंधित समाचार