बरेली: आगामी निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आज जनपद में, विकास कार्यो को जल्द पूरा करने का आदेश

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। जैसे-जैसे निकाय चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं। सभी पार्टियों की बेचैनी शुरू हो गई है। सभी अपनी पार्टी को निकाय चुनाव में मजबूत करने को लगे हुए हैं। जिसको लेकर आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने आज पत्रकार वार्ता का आयोजन किया सर्किट हाउस में चल रही प्रेस …

बरेली,अमृत विचार। जैसे-जैसे निकाय चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं। सभी पार्टियों की बेचैनी शुरू हो गई है। सभी अपनी पार्टी को निकाय चुनाव में मजबूत करने को लगे हुए हैं। जिसको लेकर आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने आज पत्रकार वार्ता का आयोजन किया सर्किट हाउस में चल रही प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया निकाय चुनाव को लेकर नगर पालिक,नगर निगम, और नगर पंचायतों में विशेष तैयारियों को लेकर लगा दिया गया है।

ये भी पढ़ें:-बरेली: बुकलेट के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं, राशन फिर भी मिलेगा

साथ ही सरकार के मंत्रियों को भी नगर निगमों और नगर पालिकाओं में काम दिया गया है। उससे पहले जो भी संगठनात्मक कार्य की गतिविधियों के लिए रूपरेखा तैयार कर कार्य दे दिया गया है। अधिसूचना जारी होने से पहले होमवर्क तैयार कर लिया गया है। उम्मीदवार मैदान में उतरते को लेकर मंथन चल रहा है। इस बार भी निकाय चुनाव में मेयर, चेयरमैन,पार्षद सबसे ज्यादा भारतीय जनता पार्टी के होंगे।

उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा अखिलेश यादव लखीमपुर खीरी में होने वाली चुनाव में अपनी हार को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। साथ ही बदायूं में हुए 3 हत्याओं के मामले में कहा कि कानून स्वतंत्र है आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए चाहे वह समाजवादी पार्टी का हो या फिर भारतीय जनता पार्टी का। सरकारें अपराधियों को बचाने का काम करती थी जबकि भारतीय जनता पार्टी अपराध को मिटाने का काम कर रही है। अधिसूचना पर चुनाव आयोग चुनाव समय से करा लेगा।

ये भी पढ़ें:-बरेली: 10 साल पहले करंट ने हाथ छीना, सिस्टम की बेरुखी से संकट में जीवन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज