बहराइच: डीसीएम से फेंकी रस्सी में फंसकर घायल हुए युवक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। कोतवाली देहात के सांसरपारा गांव के पास डीसीएम के क्लीनर ने रेशम की रस्सी फेंकी। जिसकी चपेट में बाइक सवार आ गए। एक युवक के गले और सिर में कटे के निशान बन गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया। जबकि घायलों को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया …

बहराइच, अमृत विचार। कोतवाली देहात के सांसरपारा गांव के पास डीसीएम के क्लीनर ने रेशम की रस्सी फेंकी। जिसकी चपेट में बाइक सवार आ गए। एक युवक के गले और सिर में कटे के निशान बन गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया। जबकि घायलों को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया है।

दरगाह थाना क्षेत्र के ग्राम ललगढ़हा गांव निवासी अजीत कुमार चौधरी और राजकुमार चौधरी बाइक से बंधवार को घर की तरफ जा रहे थे। सांसरपारा गांव के पास समान लादकर आ रहे डीसीएम के क्लीनर ने रस्सी फेंकी। अंजाने में फेंकी गई रस्सी की चपेट में बाइक सवार आ गए। सभी बाइक से गिर गए। राजकुमार का सिर और गला रस्सी से कुछ कट गया। जबकि अजीत कुमार घायल हो गया। सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डीसीएम को कब्जे में ले लिया। जबकि घायलों को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया है।

ये भी पढ़ें-लखनऊ: प्रो. विनय पाठक की याचिका पर हाईकोर्ट का आदेश सुरक्षित, कल आएगा फैसला

संबंधित समाचार