अयोध्या: भूमि विवाद में एक परिवार पर हमला, पति की मौत, पत्नी-बेटी घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जाना बाजार/ अयोध्या, अमृत विचार। हैदरगंज थाना क्षेत्र के जाना बाजार लौटनपुरवा में पुराने भूमि विवाद में मंगलवार की एक पक्ष के लोगों ने एकजुट होकर घर में घुस एक परिवार पर हमला बोल दिया। जिसमें गंभीर रूप से घायल पति की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि पत्नी व पुत्री को दर्शननगर स्थित …

जाना बाजार/ अयोध्या, अमृत विचार। हैदरगंज थाना क्षेत्र के जाना बाजार लौटनपुरवा में पुराने भूमि विवाद में मंगलवार की एक पक्ष के लोगों ने एकजुट होकर घर में घुस एक परिवार पर हमला बोल दिया। जिसमें गंभीर रूप से घायल पति की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि पत्नी व पुत्री को दर्शननगर स्थित मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

घटना को लेकर गांव में दोनों पक्षों के लोगों में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि तहरीर न मिलने के कारण अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

हैदरगंज थाना क्षेत्र के जाना बाजार लौटनलाल का पुरवा में भूमि विवाद को लेकर विपक्षियों ने कुछ लोगों के साथ मिलकर के मंगलवार की रात राम नारायन के घर में घुस हमला बोल दिया। विपक्षियों ने लाठी डंडों से रामनारायन और उसकी पत्नी सोना व पुत्री रेखा को बुरी तरह से पीट दिया। जिसमें तीनों बुरी तरह घायल हो गए। आनन – फानन में घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान गृहस्वामी राम नारायन की मौत हो गई।

जबकि उसकी पत्नी व पुत्री की गंभीर हालत देखते हुए दर्शननगर मेडिकल कॉलेज ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बुधवार सुबह जानकारी होने पर पहुंची हैदरगंज पुलिस ने गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी है।प्रभारी निरीक्षक हैदरगंज अशोक कुमार यादव ने बताया है कि वे अभी परिक्रमा ड्यूटी पर है। घटना की जानकारी मिली है एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

ये भी पढ़ें-रामनगर: दुबई में नौकरी के नाम पर कई लोगों से ठग लिए 50 लाख रुपए

संबंधित समाचार