गौतमबुद्धनगर: पुलिस परिवार की महिलाएं बनाएंगी सैनेटरी पैड्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिशन (वामा सारथी) के तत्वावधान में वामा सारथी की अध्यक्षा वाणी अवस्थी के निर्देश पर पुलिस लाइन में सैनेटरी पैड बनाने की कार्यशाला ‘सखी’ का उद्घाटन पुलिस आयुक्त आलोक सिंह की पत्नी आकांक्षा सिंह ने सोमवार को किया। वामा सारथी की तरफ से बताया गया कि कार्यशाला हेतु …

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिशन (वामा सारथी) के तत्वावधान में वामा सारथी की अध्यक्षा वाणी अवस्थी के निर्देश पर पुलिस लाइन में सैनेटरी पैड बनाने की कार्यशाला ‘सखी’ का उद्घाटन पुलिस आयुक्त आलोक सिंह की पत्नी आकांक्षा सिंह ने सोमवार को किया। वामा सारथी की तरफ से बताया गया कि कार्यशाला हेतु सैनेटरी पैड्स बनाने की मशीन श्रीराम कॉलेज ऑफ कामर्स एलुमनी एसोसिएशन द्वारा उपलब्ध कराई गई है।

कार्यशाला में पुलिस परिवार की महिलाओं को सैनेटरी पैड बनाने का प्रशिक्षण मुंबई की एक एनजीओ द्वारा प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षित महिलाओं द्वारा सैनेटरी पैड बनाने का कार्य बड़े पैमाने पर किया जाएगा और इससे महिलाओं और बच्चियों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इन सैनेटरी पैड्स को पुलिस परिवारों के अलावा अन्य जरूरतमंद संस्थाओं को भी बाजार मूल्य से कम मूल्य पर दिया जाएगा।

इस मौके पर सिविल अस्पताल की सीएमएस डॉ. रेणु अग्रवाल, आईआरएस ऑफिसर अमनप्रीत, संगिनी सहेली एनजीओ की संचालिका प्रियल भारद्वाज मौजूद रहीं। पुलिस उपायुक्त मीनाक्षी और सहायक पुलिस आयुक्त श्रद्धा पांडेय ने भी अपना योगदान दिया।

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार, महिलाओं में संक्रमण और कैंसर की समस्या का कारण मासिक धर्म के दौरान साफ-सुथरे पैड का इस्तेमाल न करना बताया गया है।

टॉप न्यूज

Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव
गुजरात में बारिश का कहर: 38 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए, सेना और NDRF मोर्चे पर; कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात