लखनऊ में डेंगू मरीजों की बढ़ रही संख्या, जानिए बचाव के लिए क्या है जरूरी उपाय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। राजधानी में डेंगू मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हालात ये है कि मरीजों की संख्या करीब 800 तक पहुंच चुकी है। बुधवार को यहां 28 मरीज फिर मिले हैं। सीएमओ ने बताया कि कार्यालय की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करना होगा। सीएमओ ने बताया कि बुधवार को …

अमृत विचार लखनऊ। राजधानी में डेंगू मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हालात ये है कि मरीजों की संख्या करीब 800 तक पहुंच चुकी है। बुधवार को यहां 28 मरीज फिर मिले हैं। सीएमओ ने बताया कि कार्यालय की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करना होगा। सीएमओ ने बताया कि बुधवार को शहर के अलग-अलग हिस्सों से 28 मरीज मिले हैं। जिसमें चिनहट-04, अलीगंज-06, चन्दरनगर-05, सरोजनीनगर-02, ऐशबाग-02, इन्दिरानगर-05, मोहनलालगंज-01, एनके रोड-02, टूडियागंज-01 में केस पाए गए। उन्होंने बताया कि लगभग 2176 घरों एवं आस-पास मच्छरजनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया गया और कुल तीन घरों में मच्छरजनित स्थितियां पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया।

मलेरिया अधिकारियों की टीम ने किया निरीक्षण
सीएमओ ने बताया कि नगर मलेरिया इकाई एवं जिला मलेरिया अधिकारी की टीमों द्वारा जनपद के विभिन्न स्थलों/भवनों का निरीक्षण किया गया तथा लार्वा रोधी रसायन का छिडकाव किया गया। क्षेत्रीय जनता को घर के आस-पास पानी जमा न होने, पानी से भरे हुए बर्तन एवं टंकियों को ढंक कर रखें, हर सप्ताह कूलर के पानी को खाली करके साफ़ कपड़े से पोछ कर सूखा एवं साफ़ करने के बाद ही पुनः प्रयोग में लाने, पूरी बांह के कपड़े पहनने, बच्चों को घर से बाहर न निकलने, मच्छर रोधी क्रीम लगाने एवं मच्छरदानी में रहने तथा डेंगू एवं मच्छर जनित रोगों से बचाव हेतु “क्या करें, क्या न करें” सम्बंधित स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की गयी।

मच्छरों की ब्रीडिंग रोकने के उपाय
– वाटर टैंक व कंटेनरों को ढक कर रखे, घर के अंदर व आसपास पानी को जमा न होने दे।
– अनावश्यक कन्टेनर, कबाड़, टायर व नारियल के खोल में पानी जमा न होने दे। तत्काल उसका निस्तारण सुनिश्चित करे।
– प्रत्येक सप्ताह कूलर का पानी बदले, कूलर आदि में ज़्यादा दिनों तक पानी जमा न होने दे।
– बर्ड बाथ, फूलदान आदि में प्रत्येक सप्ताह पानी बदले।

संबंधित समाचार