कानपुर: सत्र के सात महीने बाद आज बच्चों को मिलेगी किताबें, वर्कबुक अभी भी रहेगी पेंडिंग
कानपुर, अमृत विचार। प्राइमरी विद्यालय में इस सत्र के सात माह बाद छात्रों को किताबें मिलने जा रहीं हैं। अधिकारियों की मानें तो गुरुवार को एक से पांच तक के सभी बच्चों को बची हुई किताबों को दे दिया जाएगा। हालांकि, कक्षा एक के बच्चों को अभी भी वर्कबुक के आभाव में ही पढ़ाई जारी …
कानपुर, अमृत विचार। प्राइमरी विद्यालय में इस सत्र के सात माह बाद छात्रों को किताबें मिलने जा रहीं हैं। अधिकारियों की मानें तो गुरुवार को एक से पांच तक के सभी बच्चों को बची हुई किताबों को दे दिया जाएगा। हालांकि, कक्षा एक के बच्चों को अभी भी वर्कबुक के आभाव में ही पढ़ाई जारी रखनी पड़ेगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह ने कहा कि जल्द ही वर्कबुक भी दे दी जाएगी।
सरकारी प्राथमिक विद्यालय में यह सत्र बिना किताबों के लिए निकला जा रहा था। 2022-23 के सत्र के सात महीने बीत गए लेकिन कक्षा एक से पांच तक के छात्र-छात्राओं को पाठ्यक्रम की चंद किताबों से ही पढ़ाई कराई जा रही है। आधी-अधूरी पढ़ाई के चलते छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार टेंडर प्रक्रिया में देरी के चलते प्रकाशकों ने समय से किताबों की छपाई नहीं की, जिससे आधे से ज्यादा सत्र बिना किताबों के ही बीत गया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह ने बताया कि सभी ब्लाकों में किताबों को भिजवा दिया गया है। गुरुवार को सभी छात्र-छात्राओं को लंबित किताबों को मुहैया करा दिया जाएगा। जिससे पढ़ाई में दिक्कत न हो।
एप के जरिए पढ़ाई का टारगेट क्यो?
पढ़ाई को बेहतर करने के लिए विभाग प्रेरणा एप का प्रयोग कर रहा है। जिससे बच्चों को अगले दिन क्या पढ़ाना है इसका टारगेट भी दिया जाता है। लेकिन बिना किताबों के टारगेट देकर विभाग केवल खानापूर्ति ही करता आ रहा है।
त्रैमासिक और अर्धवार्षिक परीक्षा भी नहीं
इस सत्र में छात्रों की परीक्षाएं समय से नहीं हो सकी हैं। त्रेमासिक परीक्षाएं पहले ही नहीं हुई हैं। अब अर्धवार्षिक परीक्षा का भी समय आ गया है। लेकिन परीक्षाएं अभी तक नहीं हुई हैं।
बोले जिम्मेदार
सभी लंबित किताबें आ गईं हैं। गुरुवार को सभी ब्लाकों के स्कूलों में छात्रों को किताबें बांट दी जाएंगी। वर्कबुक अभी पेंडिंग है।
सुरजीत कुमार सिंह, बीएसए, कानपुर नगर
ये भी पढ़ें-IPL 2023: पंजाब किंग्स ने मयंक अग्रवाल को कप्तानी से हटाया, शिखर धवन मिली टीम की कमान
