औरैया: हादसे को दावत दे रहा यमुना नदी पर बना ये पुल, टूट गई रेलिंग
औरैया, अमृत विचार। गुजरात में मोरबी में हुए हादसे के वाद उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी नदियों की स्थिति पुलों की चेक करने के आदेश दिए गए हैं। औरैया जिले के यमुना का पुल जो की जालौन जिले के लिए जोड़ता है। बीच में रेलिंग टूटी हुई है। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का …
औरैया, अमृत विचार। गुजरात में मोरबी में हुए हादसे के वाद उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी नदियों की स्थिति पुलों की चेक करने के आदेश दिए गए हैं। औरैया जिले के यमुना का पुल जो की जालौन जिले के लिए जोड़ता है। बीच में रेलिंग टूटी हुई है। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही राहगीरों का कहना है, यह काफी दिन हो गए टूटे हुए बड़ी संभल कर जाना पड़ता है।
ये भी पढ़ें:-आगरा में बोले शिवपाल यादव- पार्टी तय करेगी तो लडूंगा मैनपुरी से चुनाव
औरैया फफूद रोड पर पढ़ीन के पास सेगुन नदी के पुल की रेलिंग टूटी हुई है। जहां पर बचाव को लेकर मिट्टी की बोरी रखी गई है । कही कोई हादसा न हो जाए वही निकलने वाले लोगों की माने तो रेलिंग टूटी हुई है।जरा सी असावधानी होने पर हो सकता बड़ा हादसा।जिला अधिकारी पीसी श्रीवास्तव ने सभी विभागों को आदेश जारी किए हैं।
तत्काल सभी पुलों एवं पुलियों का निरीक्षण किया जाए और अगर मरम्मत होने लायक है। तत्काल मरम्मत कराई जाए ,वही अगर कोई जायदा जर्जर हो गई हो चाहे छोटी पुलिया ही क्यों न हो तत्काल आवागमन को रोका जाए और दूसरी तरफ से आवागमन सुरु कराया जाए।
ये भी पढ़ें:-वाराणसी: जिले में बढ़ा डेंगू का संक्रमण, 244 पहुंची मरीजों की संख्या
