पर्दाफाश : सर्राफा को लूटने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार , रायबरेली । छह दिन पहले मलिकमऊ पुल के पास रात में सर्राफा व्यवसाई से लूट करने वाले लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लुटेरों की गैंग में एक महिला भी शामिल है। इनके पास से लूट का सामान भी बरामद हुआ है। इस गैंग ने लूट छिनैती की कई घटनाओं का …

अमृत विचार , रायबरेली । छह दिन पहले मलिकमऊ पुल के पास रात में सर्राफा व्यवसाई से लूट करने वाले लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लुटेरों की गैंग में एक महिला भी शामिल है। इनके पास से लूट का सामान भी बरामद हुआ है। इस गैंग ने लूट छिनैती की कई घटनाओं का खुलासा किया है।

गुरुवार को घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक अलोक प्रियदर्शी ने बताया कि आधा दर्जन लोगों का यह गिरोह सर्राफा व्यवसाई को टारगेट करता रहा है। व्यवसाइयों की रेकी करके उनके साथ लूट की घटना को अंजाम देता था। बीते 29 अक्टूबर को राही में सर्राफा का व्यवसाय करने वाले व्यापारी को घर जाते समय मालिकमऊ पुल के पास लूट की घटना को अंजाम दिया था।

इसमें शामिल मुस्तकीम खान निवासी राही थाना मोल एरिया , मो गुलफाम निवासी राही , महेंद्र प्रताप यादव निवासी गांव भटपुरवा और अजरा निवासी राही को गिरफ्तार किया गया है। जबकि गिरोह में शामिल रोहित यादव निवासी सीकी सलीमपुर थाना मिल एरिया और सुशील कुमार निवासी बरहरा थाना गदागंज फरार बताए जा रहे हैं। इनके पास से आठ हजार 600 रुपए नगद के अलावा सोने चांदी के आभूषण और दो तमंचा भी बरामद हुआ है।

यह भी पढ़ें:- पर्दाफाश : दस हजार रुपये के लिए की थी बुजुर्ग की हत्या

संबंधित समाचार