पीलीभीत: धान खरीद में लापरवाही, डिप्टी आरएमओ निलंबित
पीलीभीत, अमृत विचार। धान खरीद में बरती जा रही अनियमितताओं पर शासन सख्त हुआ। जिसके बाद पीलीभीत के डिप्टी आरएमओ विकास चंद्र तिवारी निलंबित कर दिया गया। उनके स्थान पर कासगंज के डिप्टी आरएमओ विजय कुमार को अतिरिक्त चार्ज दिया है। इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा हुआा है। ये भी पढ़ें- पीलीभीत: छापा मारने पहुंचीं …
पीलीभीत, अमृत विचार। धान खरीद में बरती जा रही अनियमितताओं पर शासन सख्त हुआ। जिसके बाद पीलीभीत के डिप्टी आरएमओ विकास चंद्र तिवारी निलंबित कर दिया गया। उनके स्थान पर कासगंज के डिप्टी आरएमओ विजय कुमार को अतिरिक्त चार्ज दिया है। इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा हुआा है।
ये भी पढ़ें- पीलीभीत: छापा मारने पहुंचीं एसडीएम…राइस मिलर ने नहीं खोला गेट, देखें वीडियो
खाद्य एवं रसद विभाग आयुक्त सौरभ बाबू की ओर 03 नंवबर को आदेश किया गया। जिसमें बताया है कि राइस मिलों का संबद्धिकरण 15 सितम्बर तक होना था। मगर, पीलीभीत में प्रथम चरण 11 अक्टूबर, दूसरा चरण 31 अक्टूबर को पूरा किया। जिससे क्रय केंद्र पर धान डंप हुआ। धान खरीद का लक्ष्य 3.20 लाख मीट्रिक टन है। अब तक ख़रीद 9135.59 मीट्रिक टन हो सकी है, जोकि लक्ष्य का महज़ 5.85 प्रतिशत है। जबकि बीते साल अब तक 44 प्रतिशत से अधिक खरीद हुई थी।
खाद्य विभाग ने अब तक 342 किसानों से धान लिया। उनमें से 43 किसानों की खरीद पोर्टल पर सत्यापित नहीं की गई। अब तक किसानों का 18.63 करोड़ भुगतान होना चाहिए मगर, अभी टक 5.94 करोड़ ही हुआ है। इसके अलावा भी कई अनियमित्ताएं रहीं। मंडल स्तरीय अफसरों से मिली रिपोर्ट के बाद आखिरकार पीलीभीत डिप्टी आरएमओ पार गाज गिर गई।
ये भी पढ़ें- पीलीभीत: पुलिस ने चालक को छोड़ा तो गुस्साई भीड़, हाईवे पर शव रख किया चक्का जाम
