कानपुर: कूड़ा उठाने के दावे हवा हवाई, सड़क पर फैली गंदगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। दीपावली के त्योहार के बाद भी शहर में कूड़ा उठान सही नहीं हो सका है। शहर के पॉश इलाके हों या साउथ क्षेत्र हर जगह सड़क पर कूड़ा सड़ रहा है। घंटाघर चौराहे से नयागंज जाने वाले मुख्य मार्ग पर तो सड़क के बीचो-बीच कूड़ा पड़ा हुआ है। जिससे यहां से निकलने …

कानपुर, अमृत विचार। दीपावली के त्योहार के बाद भी शहर में कूड़ा उठान सही नहीं हो सका है। शहर के पॉश इलाके हों या साउथ क्षेत्र हर जगह सड़क पर कूड़ा सड़ रहा है। घंटाघर चौराहे से नयागंज जाने वाले मुख्य मार्ग पर तो सड़क के बीचो-बीच कूड़ा पड़ा हुआ है। जिससे यहां से निकलने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में कूड़े से उठने वाली बदबू से भी लोग खासा परेशान हैं।

दीपावली त्योहर में मिली छुट्टी की खुमारी अभी भी अधिकारियों की उतरी नहीं है। नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने जोनल स्वास्थ्य अधिकारियों को अभियान चलाकर त्योहार में एकत्र हुए कूड़े को उठाने के निर्देश दिए थे। लेकिन शहर के कई क्षेत्रों और कूड़ा घरों में आज भी कूड़ा सड़ रहा है।

निराला नगर, रतन लाला नगर, दादा नगर, घंटाघर, लखनऊ फाटक, कलयाणपुर, आवास विकास, अशोक नगर, परमपुरवा, गोविंद नगर, किदवई नगर समेत कई जगह कूड़ा सड़क पर दिख जाएगा। यहां पर रहने वाले लोगों के साथ राहगीरों को निकलने में दिक्कत हो रही है। नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि जहां दिक्कत हैं वहां अभियान चलाकर सफाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:- गंदगी हटाओ झाडूं चलाओ पदयात्रा निकाले जाने पर आप कार्यकर्ताओं की हुई गिरफ्तारी

संबंधित समाचार