MP: बैतूल में भीषण सड़क हादसा, बस-कार की टक्कर में 11 की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के झाल्लर में शुक्रवार तड़के एक एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) की, एक खाली बस से टक्कर हो जाने से उसमें सवार दो बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई। बैतूल पुलिस नियंत्रण कक्ष के सहायक उप निरीक्षक शिवराज सिंह ठाकुर ने बताया कि दुर्घटना जिला मुख्यालय से करीब …

भोपाल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के झाल्लर में शुक्रवार तड़के एक एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) की, एक खाली बस से टक्कर हो जाने से उसमें सवार दो बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई। बैतूल पुलिस नियंत्रण कक्ष के सहायक उप निरीक्षक शिवराज सिंह ठाकुर ने बताया कि दुर्घटना जिला मुख्यालय से करीब 36 किलोमीटर दूर भैंसदेही रोड पर हुई। सिमला प्रसाद (SP बैतूल, मध्य प्रदेश) ने बताया कि रात के करीब 2 बजे एक खाली बस और कार में टक्कर हो गई। कार में 11 लोग सवार थे जिनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

उन्होंने कहा, देर रात करीब दो बजे हुई इस दुर्घटना में छह पुरुषों, तीन महिलाओं, पांच साल की एक लड़की और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतक मजदूर थे, जो पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के अमरावती से यहां अपने घर लौट रहे थे। ठाकुर ने कहा कि दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि कुछ पीड़ितों के शवों को गैस कटर की मदद से क्षतिग्रस्त एसयूवी से निकालना पड़ा। बाद में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस ने कहा कि प्राथमिक जांच से पता चलता है कि चालक को नींद आने के बाद एसयूवी बस में जा टकराई। ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

महिलाओं-बच्चों समेत 11 की मौत
झाल्लार थाना क्षेत्र में घटी इस घटना में जो 11 मजदूरों की मौत हुई है। इसमें एक मजदूर झाल्लार, 5 मजदूर चिखलार बैतूल और 5 मजदूर महाडग़ांव के थे। मृतकों की पहचान अमर धुर्वे (35) पिता साहब लाल धुर्वे, मंगल (37) पिता नन्हे सिंह उईके, नंदकिशोर (48) पिता गुदरी धुर्वे, श्यामराव (40) पिता राम राम, एमकली (35) पिता श्यामराव, किशन (32) पिता लीलाजी, कुसुम (28) पिता किशन, अनारकली (35) पिता केसा, संध्या (5) पिता केसा, अभिराज (डेढ़ वर्ष) पिता केसा, विकास (25) पिता मधु के रुप में हुई है।

मौके पर पहुंते डीएम-एसपी
भीषण हादसे की जानकरी मिलते ही बैतूल कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने घटना स्थल का मुआयना किया। कलेक्टर अमनबीर सिंह बैस ने कहा कि बीएमओ और डॉक्टरों निर्देशित किया गया है की मृतकों का पीएम करके उन्हें उनके मूल गांव पहुंचाया जाए। मृतकों के परिवार को मुआवजा राशि के लिए सम्बन्धित विभाग को निर्देश दे दिए हैं। वहीं बैतूल एसपी सिमाला प्रसाद का कहना है कि झल्लार क्षेत्र के मजदुर मजदूरी के लिए अमरावती गए हुए थे और वो वहां से वापस आ रहे थे तभी इस ओर से जा रही एक खाली बस से उनकी गाड़ी टकरा गई, जिससे ये दुखद हादसा हो गया।

दमोह में वाहन दुर्घटना में दो आरक्षकों की मौत, तीन घायल
मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हटा थाना अंतर्गत हटा-दमोह मार्ग पर एक जीप और अज्ञात वाहन की टक्कर में तीन आरक्षक और दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दो आरक्षकों की इलाज के दौरान मौत हो गयी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के हटा थाना अंतर्गत हटा दमोह मार्ग पर एक कॉलेज के समीप कल रात्रि हटा थाना में पदस्थ आरक्षक राजीव शुक्ला निवासी ग्राम चंदेरा थाना जतारा जिला टीकमगढ़ एवं दूसरा आरक्षक नरेश अहिरवाल निवासी ग्राम राजा बिलहरा चौकी बिलहरा थाना सुरखी जिला सागर अपने तीन अन्य साथियों जिसमें आरक्षक विमलेश और राजेंद्र शुक्ला निवासी बाजना और शशांक गर्ग निवासी हटा के साथ खाना खाने के लिए हटा के समीप ही एक ढाबा में आए हुए थे। वहां लौटते समय यह हादसा हो गया। दुर्घटना में जीप सवार पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस द्वारा इन सभी पांचों को पहले सिविल अस्पताल हटा फिर इसके बाद दमोह के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर आरक्षक राजीव शुक्ला एवं आरक्षक नरेश अहिरवाल की हालत गंभीर होने पर इन्हें इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया था जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गयी। वहीं आरक्षक विमलेश एवं दो अन्य की दमोह जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

ये भी पढ़ें :  बांदा हादसा: बाइक में टक्कर मारने के बाद पलटी ट्रैक्टर-ट्राली, बच्ची की मौत, 35 लोग घायल

संबंधित समाचार