मुरादाबाद: वीर सैनिकों के लिए भेजे मफलर, कही ये बात
मुरादाबाद, अमृत विचार। हमारे वीर सैनिक जान की परवाह किए बगैर सर्दी, गर्मी और बारिश में चट्टान की तरह खड़े होकर देश की रक्षा करते हैं। उनके लिए हमारा फर्ज़, दीप प्रज्वलन और गुणगान से कहीं अधिक है। इसी सोच के साथ दिविज्ञा केयर वेलनेस फाउंडेशन ने दिगम्बर जैन समाज से जुड़कर शुक्रवार को कुपवाडा …
मुरादाबाद, अमृत विचार। हमारे वीर सैनिक जान की परवाह किए बगैर सर्दी, गर्मी और बारिश में चट्टान की तरह खड़े होकर देश की रक्षा करते हैं। उनके लिए हमारा फर्ज़, दीप प्रज्वलन और गुणगान से कहीं अधिक है। इसी सोच के साथ दिविज्ञा केयर वेलनेस फाउंडेशन ने दिगम्बर जैन समाज से जुड़कर शुक्रवार को कुपवाडा में तैनात वीर सैनिकों के लिए मफलर जिलाधिकारी को सौंपे। यह मफलर जरूरतमंद लेकिन होनहार महिलाओं ने बनवाए हैं।
दिविज्ञा केयर वैलनेस फाउंडेशन की गौरी जैन ने बताया कि उनकी संस्था 15 सालों से जरूरतमंद महिलाओं को रोजगार देने का काम कर रही है। वह खुद इन महिलाओं को प्रशिक्षण देतीं हैं। इनमें से बहुत सी महिलाओं के लिए यह इकलौता रोज़ी रोटी का साधन है।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को यह मफलर जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह, एडीएम सिटी आलोक वर्मा, जैन समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार, मंत्री पंकज जैन, जैन रामगंगा बिहार के अध्यक्ष संदीप जैन, मंत्री नीरज जैन, कोषाध्यक्ष विकास जैन और संयम जैन ने कर्नल दलजीत सिंह चन्ना को सौंप दिए। उन्होंने बताया कि देश के सैनिकों के लिए यह छोटी सी पहल है, जिसके द्वारा हम अपने जवानों को यह संदेश पहुंचा पाएंगे कि हम भी उनकी परवाह करते हैं। इसे देखकर अन्य लोग भी वीर जवानों के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित होंगे।
ये भी पढ़ें:- हमीरपुर: सामूहिक हत्याकांड में सजायाफ्ता पूर्व सांसद-विधायक को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत
