अयोध्या: युवक और विवाहिता ने किया आत्महत्या का प्रयास, एक की मौत, महिला गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। नगर कोतवाली क्षेत्र के साहबगंज मोहल्ला निवासी एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी, तो पहाड़गंज मोहल्ला निवासी विवाहिता ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। विवाहिता को गंभीर हाल में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया है। शुक्रवार को दूसरी पहर लगभग …

अयोध्या। नगर कोतवाली क्षेत्र के साहबगंज मोहल्ला निवासी एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी, तो पहाड़गंज मोहल्ला निवासी विवाहिता ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। विवाहिता को गंभीर हाल में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया है। शुक्रवार को दूसरी पहर लगभग ढाई बजे नगर कोतवाली क्षेत्र के साहबगंज मोहल्ला स्थित वाल्दा निवासी 28 वर्षीय मोनू पुत्र कल्लू अपने ही घर में फंदे से लटका मिला।

मामले की जानकारी पर उसके भाई रोहित ने फंदे से उतारकर मोनू को गंभीर हालत में 3 बजे जिला अस्पताल पहुंचाया तो इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डा आशीष पाठक ने परीक्षण के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी रखवाकर पोस्टमार्टम के लिए मेमो नगर कोतवाली पुलिस को भिजवाया है। मृतक के भाई रोहित का कहना है कि परिवार में ऐसी कोई बात नहीं थी। न जाने क्यों मोनू ने फांसी लगा ली। वहीं नगर कोतवाली के ही मोहल्ला पहाड़गंज शिवनगर निवासी विवाहिता 21 वर्षीय दिव्या कौशल पत्नी विकास को गंभीर हाल में उपचार के लिए गुरुवार की देर रात 9. 35 बजे जिला चिकित्सालय लाया गया।

इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने हालत गंभीर होने के चलते उसको उपचार के लिए भर्ती कर लिया। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि विवाहिता को उसका पति विकास कौशल लेकर आया था। विवाहिता ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसके चलते उसकी हालत गंभीर हो गई थी। भर्तीकर उसका उपचार किया जा रहा है। मामले की सूचना और अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए मेमो नगर कोतवाली पुलिस को भिजवाया गया है।

यह भी पढ़ें:-बलिया: सड़क हादसे में गंगा स्नान करने जा रही एक महिला की मौत, चार घायल

संबंधित समाचार