सपा का आरोप: भाजपा एजेंट के रूप में काम कर रहे बीएलओ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को बड़ा आरोप लगाया है। सपा ने कहा है कि बीएलओ भाजपा एजेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं जिसका जिला प्रशासन संज्ञान नहीं ले रहा है। निवर्तमान उपाध्यक्ष व अयोध्या विधानसभा प्रभारी मनोज जायसवाल ने कहा है कि निकाय चुनाव के …

अयोध्या, अमृत विचार। स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को बड़ा आरोप लगाया है। सपा ने कहा है कि बीएलओ भाजपा एजेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं जिसका जिला प्रशासन संज्ञान नहीं ले रहा है।

निवर्तमान उपाध्यक्ष व अयोध्या विधानसभा प्रभारी मनोज जायसवाल ने कहा है कि निकाय चुनाव के मद्देनजर वोटर लिस्ट का काम चल रहा है। सभी बूथों पर बीएलओ की तैनाती की गई है लेकिन अभी तक आधे से ज्यादा बीएलओअपने क्षेत्र में नहीं जा रहे हैं। जायसवाल का आरोप है कि बीएलओ सत्ता दल के पार्षदों तथा सम्भावित वार्ड प्रत्याशियों के घरों पर बैठ अपने कार्यों की इतिश्री कर रहे हैं। जिससे अधिकांश मतदाता वोटर लिस्ट में शामिल होने से वंचित हो रहे हैं।

जायसवाल ने बताया अधिकारियों को सूचना दिए जाने के बाद भी बीएलओ क्षेत्र में नहीं जा रहे हैं। तमाम क्षेत्र की वोटर लिस्ट में इतनी गड़बड़ी पाई गई कि एक वार्ड का वोटर दूसरे वार्ड में शिफ्ट हो गया। अपने वार्ड का मतदाता न होकर दूसरे वार्ड में नाम जुड़ गया है। उन्होंने मांग की है कि प्रशासन इसे गंभीरता से ले और बीएलओ को उनके संबधित क्षेत्र में भेजे।

ये भी पढ़ें-Bigg Boss 16 में चिकन खाने आए हो?, दबंग अंदाज में सलमान ने लगाई शालिन की क्लास

संबंधित समाचार