चित्रकूट: 54 शिक्षकों का कटा एक दिन का वेतन, दो का हुआ निलंबन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट, अमृत विचार। महानिदेशक स्कूल शिक्षा लखनऊ के आदेश और जिलाधिकारी अभिषेक आनंद के निर्देश पर कराए गए परिषदीय स्कूलों के मुआयने में गैरहाजिर मिले 54 शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों के साथ एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का एक दिन का वेतन तत्काल प्रभाव से काटने की कार्रवाई की गई है। उधर, कंपोजिट ग्रांट में अनियमितता …

चित्रकूट, अमृत विचार। महानिदेशक स्कूल शिक्षा लखनऊ के आदेश और जिलाधिकारी अभिषेक आनंद के निर्देश पर कराए गए परिषदीय स्कूलों के मुआयने में गैरहाजिर मिले 54 शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों के साथ एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का एक दिन का वेतन तत्काल प्रभाव से काटने की कार्रवाई की गई है। उधर, कंपोजिट ग्रांट में अनियमितता के आरोप में कंपोजिट विद्यालय रानीपुर कल्याणगढ़ मानिकपुर के प्रभारी प्रधानाचार्य और सहायक अध्यापक मनोज कुमार सिंह को निलंबित किया गया है।

बीएसए लव प्रकाश यादव ने बताया कि 21 अक्टूबर से तीन नवंबर के बीच जिले के स्कूलों का प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से निरीक्षण कराया गया। कर्वी ब्लाक के प्रधानाध्यापक सत्येंद्र सिंह, सहायक अध्यापक निरंजन कुमार, चंद्रभूषण सिंह, अनूप कुमार, आऩंद कुमार यादव, समीना खान, शेफाली केशरवानी, वैशाली शुक्ला, मिथलेश मौर्य, आरती गौतम, शोभा, चेतना देवी, शिक्षामित्र सुनीता देवी, विद्या देवी, बबीता देवी, चंद्रेश कुमार मिश्रा, गीता देवी, माया देवी, चंद्रपाल, कमल कुमारी, सत्य स्वरूप शुक्ला, रूपा देवी, संतोष कुमार, ममता देवी, अरुणा पुरोहित, रामनाथ और अनुदेशक शशि देवी, निधि त्रिपाठी, कमलेश कुमार, अंजली गुप्ता, श्रुतिकीर्ति सोनी, मनीषा देवी, अंकित कुमार का एक दिन का वेतन काटा गया है। मानिकपुर ब्लाक के शिक्षामित्र राजू प्रसाद, ज्ञान सिंह, ललित किशोर पटेल पर भी यही कार्रवाई की गई है।

पहाड़ी में प्रधानाध्यापक सालिगराम विश्वकर्मा के साथ सहायक अध्यापक पंकज कुमार गुप्ता, संजीव कुमार, विनोद कुमार जायसवाल आदित्य कुमार सईद अहमद सौरभ कुमार गुप्ता सृष्टि सिंह और शिक्षामित्र सरस्वती देवी दिनकर, श्रवण कुमार और बबीता सिंह का वेतन काटा गया है। बीएसए के अनुसार, रामनगर में सहायक अध्यापक ज्ञानेंद्र सिंह अनिल कुमार सिंह और शिक्षामित्र लवलेश तथा रामकेशर प्रसाद व अनुदेशक कृष्णमुरारी सिंह का एक दिन का वेतन काटा गया है। नगर क्षेत्र में प्रधानाध्यापक रमाकांत के खिलाफ वेतन काटने की कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें-अमरोहा: मुठभेड़ में बदमाश घायल, थाना प्रभारी बाल-बाल बचे

संबंधित समाचार