गंभीरता से निकाय चुनाव लड़ें पदाधिकारी : पूर्व मंत्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। स्थानीय निकाय निर्वाचन के सम्बंध में महत्वपूर्ण बैठक समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर पूर्व मंत्री एवं निकाय चुनाव प्रभारी यासर शाह की मौजूदगी में हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मेहनत से चुनाव लडने की बात की। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने की। बैठक में स्थानीय निकाय चुनाव …

अमृत विचार, बहराइच। स्थानीय निकाय निर्वाचन के सम्बंध में महत्वपूर्ण बैठक समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर पूर्व मंत्री एवं निकाय चुनाव प्रभारी यासर शाह की मौजूदगी में हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मेहनत से चुनाव लडने की बात की।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने की। बैठक में स्थानीय निकाय चुनाव तथा उसकी मतदाता सूची के सम्बंध में चर्चा कर रणनीति तय की गई। पार्टी के महत्वपूर्ण नेताओ को अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी गंभीरता एवं सतर्कता के साथ चुनाव लड़ने के सम्बंध में दिशा निर्देश दिए गए। संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं प्रभारी यासर शाह ने कहा कि निकाय चुनाव को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ी गंभीरता से लड़ने और जीत सुनिश्चित करने को कहा है।

उन्होंने कहा कि पार्टी का हर एक नेता, कार्यकर्ता कोई कसर नही रखेगा, आपस मे सर्वसम्मति से तय कर प्रत्याशी लड़ाया जाए। निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने कहा कि यह चुनाव भाजपा सरकार के काले कारनामे उजागर करेगा ऒर सपा की बड़ी जीत होगी। बैठक को विधायक कैसरगंज आनंद यादव, पूर्व विधायक रमेश गौतम, पूर्व विधायक केके ओझा, पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका तेजे खां, कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान, उपाध्यक्ष देवेश चन्द्र मिश्र आदि ने संबोधित किया। बैठक में उपाध्यक्ष नाशिर खान’नईम’ , उपाध्यक्ष राजेश चौधरी, रामजी यादव, नंदेश्वर यादव, प्रमोद सिंह जादौन, महसी अध्यक्ष मो० आसिफ, अनिरुद्ध यादव, सुनील निषाद, इरशाद अली, राम गोपाल यादव उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें-शाहजहांपुर: ई-रिक्शा से टकराकर बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

संबंधित समाचार