प्रयागराज: अब्बास अंसारी को हिरासत में लेने की तैयारी, ईडी कर रही पूछताछ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार प्रयागराज। माफिया मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी की गिरफ्तार करने की तैयारी यूपी पुलिस कर चुकी है। वहीं दूसरी ओर ईडी की ओर से अब्बास अंसारी से पूछताछ की जा रही है। ईडी की टीम मनी लॉन्डिग मामले में प्रयागराज में पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है ईडी के …

अमृत विचार प्रयागराज। माफिया मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी की गिरफ्तार करने की तैयारी यूपी पुलिस कर चुकी है। वहीं दूसरी ओर ईडी की ओर से अब्बास अंसारी से पूछताछ की जा रही है। ईडी की टीम मनी लॉन्डिग मामले में प्रयागराज में पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है ईडी के कई सवालों का जवाब अब्बास अंसारी नहीं दे सका है। बता दें कि अब्बास अंसारी को यूपी पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर रखा है। वहीं अब्बास ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट से स्टे लिया है।

ये भी पढ़े:- सुभसपा विधायक अब्बास अंसारी ने आदलत में किया सरेंडर, कोर्ट ने दी जमानत

संबंधित समाचार