अयोध्या : दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होंगे जिले के ईट भट्टा मालिक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या । अखिल भारतीय ईट एवं टाइल्स निर्माता महासंघ नई दिल्ली के आह्वान एवं उत्तर प्रदेश ईट निर्माता समिति के तत्वाधान में आगामी 10 नवम्बर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान पर ईंट भट्टा स्वामियों द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। अयोध्या से भी सैकड़ों की संख्या …

अमृत विचार, अयोध्या । अखिल भारतीय ईट एवं टाइल्स निर्माता महासंघ नई दिल्ली के आह्वान एवं उत्तर प्रदेश ईट निर्माता समिति के तत्वाधान में आगामी 10 नवम्बर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान पर ईंट भट्टा स्वामियों द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। अयोध्या से भी सैकड़ों की संख्या में ईट भट्टा व्यवसायी नई दिल्ली के लिए कूच करेगें।

जनपद ईट निर्माता समिति के चेयरमैन अतुल कुमार सिंह ने शनिवार को यहां बताया ईंट भट्ठा स्वामी रामलीला मैदान में एकत्र होकर संसद तक पैदल मार्च कर संसद का घेराव करेंगे। उन्होंने बताया कि देश के ईट भट्ठा स्वामी पिछले वर्ष सितम्बर माह से ही जीएसटी की दरों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध के साथ साथ कोयले के मूल्यों में हो रही बढ़ोतरी, जिग-जैक पद्धति में ईट भट्ठों को परिवर्तन के लिए पर्याप्त समय न दिया जाने एवं ईट मिट्टी खनन में स्थानीय प्रशासन व पुलिस का उत्पीड़न आदि को लेकर मांग करते आ रहे हैं लेकिन सरकार नहीं सुन रही है।

आगामी वर्ष में ईट उत्पादन का कार्य ठप कर हड़ताल पर जाने के लिए विवश हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि अयोध्या से भी सैकड़ों की संख्या में ईट भट्ठा स्वामी नई दिल्ली को कूच करेंगे। प्रदर्शन में अधिकांश संगठनों के नेता तथा ईट भट्टे बन्दी के कारण प्रभावित हो रहे श्रमिक भी शिरकत करेंगे। इस मौके पर प्रदेश सहमंत्री संजय सावलानी, जिला महामंत्री सत्यप्रकाश सिंह, जितेंद्र सिंह, जगदीश सिंह, सुरेश कुमार काली, पीयूष केवलानी, अदिल भाई, चन्द्रभान मौर्या, सुनील तिवारी, बबलू सिंह, योगेश केवलानी रहें ।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या : पिता से झगड़ कर युवक ने पेट्रोल छिड़क लगा ली आग, 70 फीसदी झुलसा

संबंधित समाचार