रामपुर : अधिशासी अभियंता की पत्नी के गले से चेन लूट ले गए बाइक सवार उचक्के, पुलिस को दी तहरीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। सिविल लाइन क्षेत्र में बाइक सवार उचक्के अधिशासी अभियंता की पत्नी के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची ,लेकिन तब तक बाइक सवार फरार हो चुके थे। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के खन्ना हाउस निवासी शुभम खड़ायत …

रामपुर,अमृत विचार। सिविल लाइन क्षेत्र में बाइक सवार उचक्के अधिशासी अभियंता की पत्नी के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची ,लेकिन तब तक बाइक सवार फरार हो चुके थे।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के खन्ना हाउस निवासी शुभम खड़ायत बिजली निगम में ट्रांसमिशन अधिशासीअभियंता हैं। वह अपनी पत्नी दिव्या जोशी के साथ शुक्रवार शाम को करीब साढ़े छह बजे डा. बीबी शर्मा के अस्पताल के मोड़ पर खड़े ठेले वाले से सब्जी खरीद रहे थे। इस दौरान उनके पास आकर एक युवक खड़ा हो गया। युवक ने मौका पाकर दिव्या जोशी के गले में पड़ी चेन पर झपट्टा मारा और चेन लेकर अपने साथी के साथ बाइक से शाहबाद गेट की ओर भाग निकला। पीड़िता ने इस मामले में सिविल लाइन थाने में तहरीर दी है।

चार दिन के भीतर क्षेत्र में दूसरी वारदात
चेन स्नेचिंग करने वाले बाइकर्स गैंग एक बार फिर से सक्रिय हो गए हैं। चार दिन के भीतर दूसरी वारदात है। इससे पहले बाइक सवार उचक्के जौहर अली रोड पर घूमने गई महिला की चेन लूटकर ले गए थे। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा तक दर्ज नही किया है। क्षेत्र में एक बार फिर से चेन स्नेचिंग गिरोह सक्रिय होता जाता है,जो कि पुलिस की गश्त पर सवालिया निशान लगा रहे है।

ये भी पढ़ें : रामपुर: धान खरीदकर दो करोड़ हड़पे तो किसानों का चढ़ा पारा, हंगामा

संबंधित समाचार