बरेली: दो संक्रमितों की मौत, 63 फिर पॉजिटिव निकले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे में दो और संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही अब तक 36 कोरोना संक्रमितों की अब तक मौत हो चुकी है। मंगलवार को 63 लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे जिले …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे में दो और संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही अब तक 36 कोरोना संक्रमितों की अब तक मौत हो चुकी है। मंगलवार को 63 लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे जिले में जहां कुल सक्रिया संक्रमित मरीजों की संख्या पांच सौ को पार कर चुका है।

आईवीआरआई लैब से 400 सैंपल की रिपोर्ट आई। जिसमें 45 पाजिटिव निकले हैं, इसके अलावा चार ट्रू नॉट से, जबकि अन्य को निजी लैब से पुष्टि हुई है। इसके अलावा सीएमओ डा. वीके शुक्ल ने बताया कि जिले में होम आईसोलेशन लागू हो गया। इसके लिए मरीजों और उनके परिजनों को कई निर्देशों का पालन करना होगा। बताया कि निजी अस्पताल में भर्ती सुभाषनगर के युवक की मौत हो गई।

उसकी रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई थी। वहीं जिला अस्पताल से भोजीपुरा कोविड-19 अस्पताल ले जाते समय सनसिटी इज्जतनगर के मरीज ने दम तोड़ दिया है। कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा जिले में 36 पहुंच चुका है, जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या 502 पर पहुंच चुकी है।

संबंधित समाचार