बहराइच : 30 वर्ष से फरार चल रहा 15 हजार का इनामी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। जिले के दरगाह थाने की पुलिस ने चंदौली निवासी 15 हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वह 30 वर्ष से फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने बताया कि चंदौली जनपद के थाना बबुरी अंतर्गत करेमुआ भैंसाही निवासी प्रभुनाथ सिंह कुशवाहा पुत्र पाखंडी सिंह …

अमृत विचार, बहराइच। जिले के दरगाह थाने की पुलिस ने चंदौली निवासी 15 हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वह 30 वर्ष से फरार चल रहा था।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने बताया कि चंदौली जनपद के थाना बबुरी अंतर्गत करेमुआ भैंसाही निवासी प्रभुनाथ सिंह कुशवाहा पुत्र पाखंडी सिंह पर पुलिस ने 15 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।

वह 30 वर्ष से फरार चल रहा था। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने उप निरीक्षक दीवान असलम, एसआई नितिन उपध्याय, सत्य नारायण यादव और धीरज कुमार की टीम को गिरफ्तारी का जिम्मा सौंपा। शनिवार को राम गांव थाना क्षेत्र के झिंगहा घाट से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:- बिजनौर: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार

 

 

 

 

संबंधित समाचार