हरदोई: खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर घर आ रही छात्रा को ट्रैक्टर ने रौंदा
हरदोई, अमृत विचार। सवायजपुर तहसील क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा 8 की छात्रा सोनम पुत्री विश्वनाथ निवासी ग्राम कहारनपुरवा चकौती कला रोजाना की तरह उच्च प्राथमिक विद्यालय गोरिया में पढ़ने गयी थी। शनिवार को स्कूल में बच्चों की खेल प्रतियोगिता रखी गयी थी । मोनिका प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने घर …
हरदोई, अमृत विचार। सवायजपुर तहसील क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा 8 की छात्रा सोनम पुत्री विश्वनाथ निवासी ग्राम कहारनपुरवा चकौती कला रोजाना की तरह उच्च प्राथमिक विद्यालय गोरिया में पढ़ने गयी थी। शनिवार को स्कूल में बच्चों की खेल प्रतियोगिता रखी गयी थी । मोनिका प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने घर वापस आ रही थी साथ मे स्कूल के ही सुशील कुमार विद्यालय के ही अध्यापक साथ मे थे । अध्यापक सुशील ने बताया मुबारकपुर ईंट भट्ठे के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली ने अनियंत्रित होकर छात्रा की साईकिल में सामने से टक्कर मार दी । जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गयी ।
अध्यापक ने परिजनों को घटना की जानकारी दी । जिसके बाद परिजन घायल छात्रा को सीएचसी लेकर गये जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । वहीं चालक ट्रैक्टर छोड़ कर मौके से फरार हो गया । छात्रा के पिता ने बताया उसकी बेटी मोनिका पढ़ने में बहुत तेज व होनहार थी । घटना की सूचना मिलते ही सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह ने सीएचसी पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और सरकार से हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया । मोनिका 5 भाई बहनों में सबसे छोटी थी । वहीं थानाध्यक्ष हरपालपुर ने बताया ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया गया है । चालक की तलाश जारी है ।
ये भी पढ़ें-इटावा : निकाय चुनावों में बढ़े 17984 मतदाता, सूची जारी
