पांच लाख दीपक से जगमग होंगे मथुरा वृन्दावन के घाट, डीएम ने दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, मथुरा। देव दीपावली सोमवार को धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। मथुरा में देव दीपावली यमुना मैया के अलोकिक दर्शन होंगे। इसके लिए मथुरा-वृन्दावन के घाटों को पांच लाख दीपकों की रोशनी से रोशन किया जाएगा। देव दीपावली के आयोजन को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी पुलकित खरे ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में …

अमृत विचार, मथुरा। देव दीपावली सोमवार को धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। मथुरा में देव दीपावली यमुना मैया के अलोकिक दर्शन होंगे। इसके लिए मथुरा-वृन्दावन के घाटों को पांच लाख दीपकों की रोशनी से रोशन किया जाएगा।

देव दीपावली के आयोजन को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी पुलकित खरे ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधीनस्थों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोगों जोड़ने तथा उनकी सहभागिता से भव्य आयोजन कराने के निर्देश दिये। घाटों को दीपक, लाईट, रंगोली आदि माध्यमों से सजाने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि इस दौरान तीन सर्वेश्रेष्ठ सजाये गये घाटों के संयोजक एवं संस्था के पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया जायेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि आयोजन को भव्य बनाने के लिए मथुरा-वृंदावन के सभी घाटों पर पांच लाख दीपक जलाये जाएंगे। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिये कि वह छात्र-छात्राओं की सभी घाटों पर सहभागिता सुनिश्चित करें।

डीसी एनआरएलएम तथा पीओ डूडा को निर्देश दिये कि स्वयं सहायता समूहों की आय बढ़ाने के लिए तथा उनको प्रोत्साहित करने के लिए दीपक बनवाये जायें और घाटों पर प्रयोग किये जायेंगे। देव दीपावली के अवसर पर घाटों की सफाई करायी जाये, पुलिस एवं खोताखोर उपलब्ध रहें, बिजली आपूर्ति पर्याप्त रहे, नाव की संख्या को पहले से ही चिन्हित कर लिया जाये तथा कन्ट्रोल रूम में सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी घाटों को विभिन्न संस्था एवं समाजसेवियों तथा कमेटी द्वारा आयोजन किया जायेगा।

बैठक में एसएसपी अभिषेक यादव, अपर नगर आयुक्त क्रान्ति शेखर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सौरभ दुबे के अलावा समाजसेवी, समितियों के सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार