T20WC खेलने पहुंचे श्रीलंका के क्रिकेटर दनुष्का पर रेप का आरोप, सिडनी में अरेस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिडनी। श्रीलंका के साथ यहां टी20 विश्व कप के लिये आये क्रिकेटर दनुष्का गुणतिलका (Sri Lankan cricketer Danushka Gunathilaka) को यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। टीम सूत्रों ने यह जानकारी दी। समझा जाता है कि 31 वर्ष के गुणतिलका को तड़के गिरफ्तार करके सिडनी शहर पुलिस थाने ले जाया गया। दो …

सिडनी। श्रीलंका के साथ यहां टी20 विश्व कप के लिये आये क्रिकेटर दनुष्का गुणतिलका (Sri Lankan cricketer Danushka Gunathilaka) को यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। टीम सूत्रों ने यह जानकारी दी। समझा जाता है कि 31 वर्ष के गुणतिलका को तड़के गिरफ्तार करके सिडनी शहर पुलिस थाने ले जाया गया। दो नवंबर को एक महिला के कथित यौन उत्पीड़न के मामले की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई।

श्रीलंका टीम के एक करीबी सूत्र ने बताया, दनुष्का गुणतिलका को कथित बलात्कार के मामले में गिरफ्तार किया गया है। श्रीलंकाई टीम उसके बिना आस्ट्रेलिया से रवाना हो गई है। श्रीलंकाई टीम रविवार को इंग्लैंड से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। गुणतिलका ने पहले दौर में नामीबिया के खिलाफ खेला था और वह खाता खोले बिना आउट हो गया। इसके बाद चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गया था। श्रीलंकाई टीम ने सुपर 12 चरण के लिये क्वालीफाई किया लेकिन गुप एक में चौथे स्थान पर रही।

न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने अपनी वेबसाइट पर भी श्रीलंका के एक नागरिक की गिरफ्तारी का जिक्र किया है। रिपोर्ट में कहा गया, यौन अपराध टीम ने पिछले सप्ताह सिडनी में एक महिला के कथित यौन उत्पीड़न के मामले की जांच के बाद श्रीलंका के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

वेबसाइट पर डाले गए ब्यौरे के अनुसार 29 वर्ष की एक महिला का रोस बे स्थित उसके आवास पर योन उत्पीड़न किया गया। इसमें कहा गया, ऑनलाइन डेटिंग ऐप पर इस व्यक्ति को लंबे समय तक बातचीत के बाद यह महिला उससे मिली।

ऐसा आरोप है कि दो नवंबर 2022 को इस महिला का यौन उत्पीड़न किया गया। इसमें कहा गया, जांच के बाद 31 वर्ष के इस व्यक्ति को ससेक्स स्ट्रीट से एक होटल से रात एक बजे गिरफ्तार किया गया। श्रीलंका क्रिकेट ने अभी इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है।

ये भी पढ़ें : ICC T20 WC 2022 : श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया बाहर

संबंधित समाचार