इंडोनेशिया में महसूस किए गए भूंकप के झटके, एजेंसी ने जारी की सुनामी की चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जकार्ता। मध्य इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी प्रांत में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। देश की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने कहा कि उत्तरी सुलावेसी प्रांत में 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। एजेंसी ने कहा कि भूकंप सुबह सात बजकर 03 मिनट जकार्ता समय पर आया। …

जकार्ता। मध्य इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी प्रांत में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। देश की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने कहा कि उत्तरी सुलावेसी प्रांत में 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। एजेंसी ने कहा कि भूकंप सुबह सात बजकर 03 मिनट जकार्ता समय पर आया।

भूकंप का केंद्र केपुलुआन सीतारो जिले से 69 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में और समुद्र तल के नीचे 255 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप के झटके पास के उत्तरी मालुकु प्रांत में भी महसूस किए गए। एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की है।

ये भी पढ़ें:- श्रीलंका की नौसेना ने 15 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, दो नौकाएं भी जब्त

संबंधित समाचार