अयोध्या : 300 वर्ष पुरानी 36 दुकानों पर चला बुलडोजर
अमृत विचार, अयोध्या। मार्ग चौड़ीकरण को लेकर जिला प्रशासन अब सख्त रुख अपनाने लगा है। रविवार को भक्तिपथ हरद्वारी बाजार से जन्मभूमि तक सड़क चौड़ीकरण की कार्ययोजना को आगे बढ़ाते हुए कार्रवाई की। इस दौरान हनुमानगढ़ी के सामने की करीब 36 दुकानों पर बुल्डोजर चला। सारी दुकानें मिनटों पर धराशायी कर दी गई। यहां पांच …
अमृत विचार, अयोध्या। मार्ग चौड़ीकरण को लेकर जिला प्रशासन अब सख्त रुख अपनाने लगा है। रविवार को भक्तिपथ हरद्वारी बाजार से जन्मभूमि तक सड़क चौड़ीकरण की कार्ययोजना को आगे बढ़ाते हुए कार्रवाई की। इस दौरान हनुमानगढ़ी के सामने की करीब 36 दुकानों पर बुल्डोजर चला।
सारी दुकानें मिनटों पर धराशायी कर दी गई। यहां पांच पुश्तों से प्रसाद बेचकर गुजर बसर करने वाले व्यापारियों को भी गहरा धक्का लगा है। बुल्डोजर वाली कार्रवाई को लेकर अयोध्या उद्योग व्यापार मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष नंद कुमार गुप्त ने प्रशासन पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है।
नन्द कुमार गुप्त ने बताया कि प्रशासन कागज/सहमति पाते ही अपने वादे से पलट गया और बगैर स्थापित कराए करीब 36 व्यापारियों की दुकानों को भरे मेले में भारी पुलिस बल लगाकर जबरिया ढकेल दिया गया।
उन्होंने कहा कि प्रशासन संग 13 मीटर चौड़ाई की बात तय हुई थी और जब प्रशासन का डीपीआर 14 मीटर है। गजट 14 मीटर का किया गया तो किस आधार पर 18 से 20 मीटर तक दुकानों को तोड़ा गया। यह तोड़फोड़ गैरकानूनी अवैध है। ये भवन करीब तीन सौ वर्ष पुराने होने के साथ ही लोग यहां पर पांच सात पुश्तो से हनुमानजी का प्रसाद बेचकर अपने परिवार की रोजी रोटी चलाते थे।
यह भी पढ़ें:- अयोध्या : दारोगा पर महिला ने मढ़ा फोन पर अश्लील बातें करने का आरोप
