बांदा: रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में स्तन कैंसर पर विशेष पाठशाला का हुआ आयोजन
बांदा, अमृत विचार। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के प्रेक्षागृह में शल्य चिकित्सा विभाग व हॉस्पिटल प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में स्तन कैंसर की जांच एवम् प्रबंधन पर सतत् चिकित्सा शिक्षा पर रविवार को विशेष पाठशाला का आयोजन हुआ। कन्नौज के सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मो.अतहर ने स्तन कैंसर के कारण और उनके प्रारंभिक लक्षणों …
बांदा, अमृत विचार। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के प्रेक्षागृह में शल्य चिकित्सा विभाग व हॉस्पिटल प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में स्तन कैंसर की जांच एवम् प्रबंधन पर सतत् चिकित्सा शिक्षा पर रविवार को विशेष पाठशाला का आयोजन हुआ। कन्नौज के सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मो.अतहर ने स्तन कैंसर के कारण और उनके प्रारंभिक लक्षणों विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि स्तन कैंसर के विकसित होने के पीछे सबसे बड़ा हाथ हार्मोंस का होता है।
यदि कोई पारिवारिक इतिहास रहा हो इस बीमारी का तो इसके विकसित होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। इस मौके पर प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ.मुकेश यादव ने कहा कि यह हमारे लिए अपार खुशी का अवसर है। सचिव एवम् सर्जरी विभाग के इंचार्ज विभागाध्यक्ष डॉ.अनूप कुमार सिंह समेत डॉ. मो. अतहर, डॉ. मेजर मिर्ज़ा, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. कुलजिंदर सोढ़ी, डॉ.बृजेश मिश्रा, डॉ.नारायण सिंह, डॉ.नीतू सिंह, डॉ.मो.मारूफ, डॉ. मो.फहीमुद्दीन ने प्रमुख रूप से अपने व्याख्यान दिए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ.मो.रफीक व शबाना रफीक रहे। मेडिकल में स्नातक की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों ने पोस्टर प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें एमबीबीएस के विद्यार्थी मंजिल, राघव, तान्या श्रीवास्तव, मुकेश कुमार, वर्षा शुक्ला, नवनीत गुप्ता, नेहा बंसल के समूह प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त कर विजयी हुए।
यह भी पढ़ें:-बरेली: स्तन कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, विद्यार्थियों ने निकाली रैली
