लखनऊ: दो लाख दीपों से जगमगाया मनकामेश्वर घाट, आदि गंगा गोमती की हुई भव्य आरती

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कार्तिक मास की पूर्णिमा के अवसर पर आज सोमवार को राजधानी लखनऊ के मनकामेश्वर घाट पर बड़े ही धूमधाम से देव दीपावली मनाई गई। इस बार देव दीपावली के पावन अवसर पर करीब 2 लाख दीये जलाए गए। दीपदान के बाद मनकामेश्वर की महन्त दिव्यागिरी ने 11 वेदियों के साथ मां गोमती की भव्य …

लखनऊ। कार्तिक मास की पूर्णिमा के अवसर पर आज सोमवार को राजधानी लखनऊ के मनकामेश्वर घाट पर बड़े ही धूमधाम से देव दीपावली मनाई गई। इस बार देव दीपावली के पावन अवसर पर करीब 2 लाख दीये जलाए गए। दीपदान के बाद मनकामेश्वर की महन्त दिव्यागिरी ने 11 वेदियों के साथ मां गोमती की भव्य आरती की। जिसकी अगुवाई महंत श्यामलेश ने की।

इस पावन अवसर पर लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया भी शामिल हुईं। इसके अलावा देव दीपावली से पहले कई श्रद्धालुओं ने कतकी नहान करके सूर्य भगवान को अर्घ्य भी दिया। इसके बाद लोगों ने घाट पर सजाए गए दीयों को जलाया। वहीं इस दौरान मनकामेश्वर घाट पर लोग अपने परिवार के साथ दीपदान करने पहुंचे और देवों को दीपदान करके उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान लोगो में काफी ज्यादा उत्साह देखने को मिला। बता दें कि 2 लाख दीये जलाने से मनकामेश्वर घाट का नजारा बड़ा ही मनमोहक हो गया।

घाट पर लोगों ने दीपो को जय श्री राम, जय माता दी, ओम नमः शिवाय, स्वास्तिक चिन्ह, भारत माता जैसे आकारों से सजाया था। मनकामेश्वर मंदिर की महन्त देव्यागिरि ने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि लखनऊवासियों के लिए गोमती जीवन दायिनी है, इसको स्वच्छ रखना आपका दायित्व है। इसके अलावा घाट पर आए श्रद्धालुओं ने बताया कि वह हर साल देव दीपावली में शामिल होते हैं और हर साल गोमती माता के तट पर देवों को दीपदान करके आशीर्वाद प्राप्त करते है।

यह भी पढ़ें:-बरेली: कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के लिए सजे रामगंगा के घाट, चौबारी मेला पहुंच रहे श्रद्धालु

संबंधित समाचार