बरेली: किसानों को मिली बड़ी राहत, 20 हजार खातों में आज पहुंचेगे 6 करोड़ रुपए
बरेली, अमृत विचार। जिले के 20 हजार किसानों के लिए राहत की खबर है। उम्मीद है कि आज उनके खाते में करीब 20 करोड़ रुपये की धनराशि पहुंच जाएगी। पिछले माह बारिश से हुए नुकसान का कराए गए सर्वे के आधार पर किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। दरअसल, बीते माह जिले में कई दिनों तक …
बरेली, अमृत विचार। जिले के 20 हजार किसानों के लिए राहत की खबर है। उम्मीद है कि आज उनके खाते में करीब 20 करोड़ रुपये की धनराशि पहुंच जाएगी। पिछले माह बारिश से हुए नुकसान का कराए गए सर्वे के आधार पर किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। दरअसल, बीते माह जिले में कई दिनों तक लगातार बारिश हुई थी।
यह भी पढ़ें- बरेली: मंत्री के दौरे की सूचना से 15 मिनट पहले ही व्यवस्थाएं चाक चौबंद
इससे कई फसलों को नुकसान हुआ था। इसमें धान की फसल का नुकसान सबसे ज्यादा हुआ था। वहीं, बोई गई तिलहन को भी नुकसान होने की बात किसानों की ओर से कही गई थी। भारी नुकसान को देखते हुए सरकार ने सर्वे कराने का आदेश दिया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने नुकसान का सर्वे करने को टीमें गठित की थी।
गठित टीम में तहसील और कृषि विभाग के जिम्मेदारों को शामिल किया गया था। सर्वे में 33 फीसदी से अधिक हुए नुकसान को मुआवजे की श्रेणी में सरकार ने रखा था। उसी आधार पर प्रशासन ने सर्वे कराकर रिपोर्ट शासन को भेज दी थी। रिपोर्ट के आधार पर किसानों को मुआवजा देने की स्वीकृति हो गई है। सोमवार को डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष बहादुर सिंह से किसानों को मिलने वाले मुआवजे के बारे में जानकारी ली।
आपदा राहत विभाग के बाबू अनुराग मिश्रा के अनुसार, जिले के करीब 20 हजार किसानों काे अत्यधिक बारिश से हुए नुकसान का मुआवजा मिलेगा। बताया कि शासन से करीब 6 करोड़ रुपये जिले के लिए स्वीकृत हो गए। उम्मीद है कि मंगलवार को मुआवजे की धनराशि आ जाएगी।इसके बाद किसानों के खाते में किसका कितना नुकसान हुआ था, उस हिसाब से धनराशि भेज दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- बरेली: 37 लोगों की जांच में 10 में हुई डेंगू की पुष्टि, सभी जिला अस्पताल रेफर
