मुरादाबाद : ठेकेदार-जीआरपी का गठजोड़ दे रहा दर्द, रेलवे स्टेशन परिसर में वाहन चालकों से हो रही वसूली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। रेलवे स्टेशन परिसर में प्रवेश करते ही वाहन चालक जीआरपी और वाहन स्टैंड ठेकेदारों के गठजोड़ से परेशान हो रहे हैं। दोपहिया व चार पहिया वाहन चालकों से मनमाना किराया वसूला जा रहा है। रेलवे स्टेशन पर रोजाना हजारों यात्रियों का आगमन होता है। लेकिन, स्टेशन पर सबसे ज्यादा अपने निजी वाहनों …

मुरादाबाद, अमृत विचार। रेलवे स्टेशन परिसर में प्रवेश करते ही वाहन चालक जीआरपी और वाहन स्टैंड ठेकेदारों के गठजोड़ से परेशान हो रहे हैं। दोपहिया व चार पहिया वाहन चालकों से मनमाना किराया वसूला जा रहा है। रेलवे स्टेशन पर रोजाना हजारों यात्रियों का आगमन होता है। लेकिन, स्टेशन पर सबसे ज्यादा अपने निजी वाहनों से आने वाले लोग परेशान हो रहे हैं। जिसकी वजह, स्टेशन परिसर में प्रवेश करते ही पार्किंग ठेकेदार का आदमी वाहन चालक को तुरंत पार्किंग की ओर इशारा करता है।

वाहन चालक अगर उससे किसी तरह निपटने की तैयारी भी करता है तो जीआरपी और आरपीएफ के जवान उसे डंडा दिखाकर वाहन को पार्किंग में लगाने के लिए बोलते हैं। वह चाहे तो स्टेशन सिर्फ पांच मिनट के लिए ही क्यों न आया हाे। चालक अगर वाहन को पार्किंग स्थल में लगा देता तो ठेकेदार नियम के अनुसार किराया नहीं लेता है। रेलवे नियम के अनुसार चार घंटे तक दो पहिया वाहन खड़ा करने के 10 रुपये और चार पहिया के 20 रुपये होते हैं। लेकिन, स्टेशन की पार्किंग के ठेकेदार द्वारा ज्यादा पैसा लिया जा रहा है।

चार पहिया वाहन में चालक मौजूद होने पर भी देना पड़ता है पार्किंग शुल्क
नियम के अनुसार यदि चार पहिया वाहन खड़ा है और उसमें चालक मौजूद है तो वह वाहन पार्किंग की श्रेणी में नहीं आता है। लेकिन, मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर ऐसा कुछ नहीं है। शहर के रहने वाले मनोज कुमार ने बताया कि रात के समय वह अपने भाई को लेने के लिए स्टेशन पर पहुंचे थे। इंतजार में स्टेशन परिसर में अपनी कार लगाकर उसमें बैठे थे। इसी बीच पार्किंग का ठेकेदार ने उनसे कार पार्किंग में लगाने के लिए कहा। जिस पर उन्होंने कहा कि मैं खुद कार में बैठा हूं और कार भी भी चालू है, लेकिन ठेकेदार नहीं माना। उसका कहना था कि कार को पार्किंग में ही लगाएं। पार्किंग में वाहन लगाने के बाद चालक के होने पर भी शुल्क देना होता है।

ठेकेदार के पास बैठे रहते हैं जीआरपी के सिपाही
स्टेशन पर आने वाले वाहनों को पार्किंग में खड़ा कराने के लिए राजकीय रेल पुलिस के सिपाही ठेकेदार के पास अक्सर बैठे हुए नजर आते हैं। अगर वाहन चालक ठेकेदार का कहना नहीं मानता तो वह जीआरपी सिपाही से कहकर वाहन को जबरन पार्किंग स्थल में लगवाता है। रोजाना ही वाहन चालक समस्या से जूझते हैं।

रेलवे स्टेशन पर यह है पार्किंग शुल्क

  • रोज आने वाले यात्रियों के लिए 400 रुपये प्रति माह
  • चार घंटे के लिए दो पहिया वाहन 10 रुपये, चार पहिया 15 रुपये
  • चार से 12 घंटे के लिए 20 रुपये, चार पहिया 45 रुपये
  • 12 से 24 घंटे के लिए 30 रुपये, चार पहिया 90 रुपये
  • 24 घंटे से अधिक होते ही चार घंटे के हिसाब से शुल्क

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : स्टेशन परिसर में है वाहन तो चुकाना पड़ेगा पार्किंग शुल्क, ठेकेदार की मनमानी से लोग परेशान

संबंधित समाचार