अयोध्या: अमौनी घाट पर लगा आस्था का मेला
रुदौली/ अयोध्या, अमृत विचार। जिले की बाराबंकी सीमा अमौनी मठ पर स्थित महंत संतोष भारती का मेला पौराणिकता समेटे हुए है। कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने यहां घाट पर आस्था की डुबकी लगाई। आधी रात से ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा यहां घाट पर लगा रहा। अमौनी मठ पहुंचे श्रद्धालुओं ने …
रुदौली/ अयोध्या, अमृत विचार। जिले की बाराबंकी सीमा अमौनी मठ पर स्थित महंत संतोष भारती का मेला पौराणिकता समेटे हुए है। कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने यहां घाट पर आस्था की डुबकी लगाई।
आधी रात से ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा यहां घाट पर लगा रहा। अमौनी मठ पहुंचे श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद मंदिर पहुंचे और दर्शन पूजन किया। यहां न सिर्फ जिले के बल्कि नदी उस पार बाराबंकी के अलावा अमेठी व सुलतानपुर जनपद से श्रद्धालु पहुंचते हैं। रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने भी मठ पर पहुंच दर्शन-अर्चन किया। उन्होंने नाव में बैठ कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को परखा। उन्होंने सुरक्षा की कमान संभाल रखे बाबा बाजार थानाध्यक्ष मनोज कुमार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विधायक के साथ शेखर गुप्ता, राजेश यादव, भानु प्रताप, दुर्गा प्रसाद, सत्य प्रकाश, कृष्ण सागर पाल, डा. बजरंगबली, पंकज जायसवाल आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें-लखनऊ: हेराफेरी से आयुष कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले छात्र निलंबित, जांच के लिए दस्तावेज सील
