बरेली: पांच साइबर ठग गिरफ्तार, 15 लाख की नकदी, जेवर बरामद
बरेली,अमृत विचार। साइबर ठगी करने वाले पांच शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही उनके 11 और साथी हिरासत में लेकर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। आरोपियों के पास से 13 लाख का कैश, जेवर और पांच लग्जरी कारें भी मिलीं हैं। ठगों के पास से 54 मोबाइल, 75 सिम, …
बरेली,अमृत विचार। साइबर ठगी करने वाले पांच शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही उनके 11 और साथी हिरासत में लेकर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। आरोपियों के पास से 13 लाख का कैश, जेवर और पांच लग्जरी कारें भी मिलीं हैं। ठगों के पास से 54 मोबाइल, 75 सिम, 90 पासबुक के साथ बरामद हुईं। 100 चैक बुक समेत 96 आधार कार्ड भी मिले हैं। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें उनसे हवाला कनेक्शन के बारे में पूछताछ कर रही हैं।
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बुधवार की शाम पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में बताया कि इंटेलीजेंस के इनपुट के बाद एएसपी अभिषेक वर्मा ने नेतृत्व में मंगलवार की रात बारादरी और इज्जतनगर पुलिस ने फतेहगंज पश्चिमी के गांव धंतिया में दबिश दी, और वहां से 16 लोगों को हिरासत में ले लिया। इनमें से आरिफ खां, रफी खां, राशिद खां, जमशेद खां, और वारिश को पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बाकी 11 लोगों से पुलिस रात तक पूछताछ करती रही और उनका कनेक्शन मिलने के बाद उन्हें भी जेल भेजा जाएगा।
आरोपियों के पास से पुलिस को मर्सडीज समेत पांच कारें और एक बाइक एक स्कूटी, 12 लाख 85 हजार रुपये, तीन लाख जेवर 165 एटीएम कार्ड मिले है। जांच में पता चला है कि पांचों आरोपी पहले भी दिल्ली, राजस्थान, मुरादाबाद से साइबर ठगी के मामले में जेल जा चुके है। अब पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं इनका हवाला का पैसा मंगाने में तो हाथ नहीं है। हालांकि रात तक की पूछताछ में इनका हवाला कनेक्शन नहीं निकला था।

