असम में स्कूल शिक्षकों के 8,000 खाली पदों को समाप्त किया जाएगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गुवाहाटी। असम सरकार ने मंगलवार को कहा कि वह प्राथमिक शिक्षा विभाग के तहत स्कूली शिक्षकों के 8,000 खाली पदों को समाप्त करेगी क्योंकि सर्व शिक्षा अभियान के तहत पहले ही बड़ी संख्या में संविदा शिक्षक काम कर रहे हैं। शिक्षा मंत्री रनोज पेगू ने कहा कि राज्य सरकार ने 2020 में निम्न प्राथमिक और …

गुवाहाटी। असम सरकार ने मंगलवार को कहा कि वह प्राथमिक शिक्षा विभाग के तहत स्कूली शिक्षकों के 8,000 खाली पदों को समाप्त करेगी क्योंकि सर्व शिक्षा अभियान के तहत पहले ही बड़ी संख्या में संविदा शिक्षक काम कर रहे हैं।

शिक्षा मंत्री रनोज पेगू ने कहा कि राज्य सरकार ने 2020 में निम्न प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सर्व शिक्षा अभियान के तहत काम कर रहे 11,206 संविदा शिक्षकों को नियमित वेतनमान और अन्य लाभ की पेशकश की थी। उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा कि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर राज्य सरकार पद सृजित कर सकती है।

ये भी पढ़ें : राजस्थान CHO भर्ती: 3531 पदों के लिए आज से करें आवेदन, जानिए डिटेल्स

संबंधित समाचार